
भारत में सर्वकालिक धनवान व्यक्तियों में भले ही आपके जेहन में टाटा, बिड़ला या अंबानी का नाम आए लेकिन यह सहीं नहीं है। भारत के सर्वकालिक धनवान हैदराबाद के अंतिम निजाम उस्मान अली खान हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुद्रास्फीति समायोजित नई सूची के अनुसार दुनिया के सर्वकालिक धनवानों की सूची में हैदराबाद के अंतिम निजाम छठे स्थान पर हैं। निजाम हैदराबाद (1886-1967) निजाम की संपत्ति 236 अरब डॉलर आंकी गई है। खान का 80 की उम्र में 1967 में निधन हुआ था।
ब्रिटिश समाचार पत्र ‘द इंडिपेंडेन्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार माली के मनसा मुसा-1 सूची में सबसे ऊपर हैं। मुसा 14वीं सदी के अफ्रीकी राजा थे।
मुद्रास्फीति समायोजित मनसा मुसा की संपत्ति 400 अरब डॉलर आंकी गई है। इस संपत्ति के साथ मुसा दुनिया के मौजूदा सबसे धनवान व्यक्ति कालरेस स्लिम से भी आगे हैं। स्लिम 68 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 22वें स्थान पर हैं।
सेलेब्रिटी नेट वर्थ द्वारा तैयार सूची में दुनिया 24 सर्वकालिक धनवानों को शामिल किया गया है। हालांकि सेलेब्रिटी नेटवर्थ ने 25 धनवानों की बात कही है लेकिन सूची में 24 नाम है।
सूची में 1000 साल की अवधि को शामिल किया गया है। सूची में कोई महिला नहीं है और केवल तीन लोग ऐसे हैं जो आज जीवित हैं। साथ शीर्ष 25 में से 14 अमेरिकी हैं।
ऐतिहासिक आधार पर संपत्ति का निर्धारण करने के लिए सालाना 2199.6 प्रतिशत मुद्रास्फीति को समायोजित किया गया है। इस फार्मूले के तहत 1913 में 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति मौजूदा समय में 2299.63 अरब डॉलर होगा।
सूची में दूसरे स्थान पर रोत्सचाइल्ड परिवार है जिनके पास 350 अरब डॉलर की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर जोडी रोकफेलर हैं जिनकी संपत्ति 340 अरब डॉलर आंकी गई है। इस सूची में ‘सबसे गरीब’ अमेरिका के प्रख्यात निवेशक 82 वर्षीय वारेन बफे हैं जिनकी संपत्ति 64 अरब डॉलर आंकी गई है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India's Richest Person, Richest Indian, Hyderabad Nizam, हैदराबाद का निजाम, भारत का सबसे अमीर व्यक्ति, भारत का सबसे बड़ा धनवान