विज्ञापन

AIIMS के डॉक्‍टर ने बताया सिगरेट की लत कितने दिन में छूटती है? जानें धूम्रपान छोड़ने का आसान तरीका

हर साल लगभग 10 लाख लोगों की स्मोकिंग की वजह से मौत होती है. इसके खतरों को जानते हुए भी लोग आसानी से स्मोकिंग की लत से छुटकारा नहीं पा पाते. कभी-कभी चाह कर भी इस नशे को छोड़ने मुश्किल होता है.

AIIMS के डॉक्‍टर ने बताया सिगरेट की लत कितने दिन में छूटती है? जानें धूम्रपान छोड़ने का आसान तरीका
सिगरेट की लत कितने दिन में छूट जाती है? AIIMS के डॉक्टर ने बताया
NDTV

भारत में अभी 10 करोड़ से ज्यादा वयस्क धूम्रपान करते हैं और देश में वयस्कों के धूम्रपान करने की दर लगभग 9.3% है. सिगरेट का इस्तेमाल आम है, लेकिन लेकिन स्मोकिंग करने वाले लोगों में बीड़ी पीने वालों की संख्या अधिक (सभी वयस्कों में से लगभग 7.7% लोग बीड़ी पीते हैं). हर साल लगभग 10 लाख लोगों की स्मोकिंग की वजह से मौत होती है.

इसके खतरों को जानते हुए भी लोग आसानी से स्मोकिंग की लत से छुटकारा नहीं पा पाते. कभी-कभी चाह कर भी इस नशे को छोड़ने मुश्किल होता है. AIIMS  में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सिगरेट या बीड़ी छोड़ने का सही तरीका क्या है और इसे छोड़ने में कितना समय लग सकता है. 

स्मोकिंग करने से क्या होता है?

स्मोकिंग का असर आपकी त्वचा और नाखूनों के दिखने से लेकर आपके टिशू, अंगों और यहां तक कि आपके DNA के काम करने के तरीके पर भी पड़ता है. सिगरेट जलाते ही आपके शरीर पर स्मोकिंग का असर शुरू हो जाता है.

तंबाकू जलने से निकलने वाले हजारों केमिकल, आपके एक कश लेने से पहले ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं. ये आपके फेफड़ों से लेकर शरीर के दूसरे जरूरी अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं.

सिगरेट छोड़ने का क्या है सही तरीका

डॉ सुनील कुमार ने बताया कि आप खुद से मन में सोच लें तो इतने भर से आप सिगरेट नहीं छोड़ पाएंगे. ऐसा करने से व्यक्ति भले कुछ समय के लिए स्मोकिंग छोड़ दे लेकिन वह फिर से इस पर लौट सकता है.

स्मोकिंग छोड़ने के लिए आपको प्रोफेशनल हेल्प लेनी चाहिए. एक्सपर्ट डॉक्टर सही प्रक्रिया फॉलो करते हुए सिगरेट का नशा छुड़वाते हैं. इसका एक डिफाइंड प्रोसेस होता है.

सिगरेट छोड़ने का फैसला करने पर स्मोकिंग करने की तीव्र इच्छा होती है, इसे रोकने के लिए डॉक्टर जरूरी दवाएं देते हैं.

सिगरेट छोड़ने में कितने दिन लगते हैं?

डॉक्टर ने बताया कि एक्सपर्ट की हेल्प के साथ सिगरेट छोड़ने में किसी को एक हफ्ते का समय लगता है तो किसी को एक महीने का. कुछ मामलों में एक साल का समय भी लग सकता है.

यह भी पढ़ें :

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smoking Addiction, Quit Smoking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com