विज्ञापन

जब मां बनी बच्ची और बच्चा बना समझदार...जानें क्या है चीन में ट्रेंड कर रही Reverse Parenting

पालन-पोषण की दुनिया में इन दिनों एक नया रंग दिख रहा है. डांट-फटकार नहीं, बल्कि नकल और तजुर्बा...चीन के घरों में मां-बाप बच्चों जैसा बर्ताव कर रहे हैं. आखिर क्या है ये रिवर्स पेरेंटिंग और क्यों हो रही है इसकी इतनी चर्चा?

जब मां बनी बच्ची और बच्चा बना समझदार...जानें क्या है चीन में ट्रेंड कर रही Reverse Parenting
चीन में जबरदस्त तरीके से बढ़ रहा है ये ट्रेंड? हर घर में छा गया नया अंदाज

Chinese Parenting Trend: कहीं हल्की सी सर्द हवा है, कहीं घर के अंदर जिद और नखरों की हलचल. मगर इस बार मां बाप का अंदाज जरा अलग है. डांट फटकार नहीं, बल्कि हैरतअंगेज सुकून...जैसे खेल-खेल में कोई बड़ा सबक सिखाया जा रहा हो. चीन के कुछ घरों में इन दिनों परवरिश का एक नया तर्ज चर्चा में है, जहां हुक्म नहीं चलता, बल्कि तजुर्बा खुद कहानी कहता है. आखिर ये कैसा तरीका है, जो सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रहा है?

ये भी पढ़ें:-दुनिया के सबसे महंगे शहर के चौंकाने वाले 'ताबूत जैसे घर'...देखकर ही होने लगेगी घुटन

बदलती परवरिश का नया अंदाज (Changing Style of Parenting)

चीन में युवा माता पिता के बीच रिवर्स पेरेंटिंग तेजी से ट्रेंड बन रहा है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अब मां बाप हुक्म देने के बजाय बच्चों की भूमिका में आकर उनसे बराबरी वाली बातचीत कर रहे हैं. इस तरीके का मकसद बच्चों में जिम्मेदारी और समझदारी पैदा करना है. इस चलन की शुरुआत 2022 में हेलोंगजियांग प्रांत की एक वायरल घटना के बाद मानी जाती है. कड़ाके की सर्दी में एक तीन साल की बच्ची सिर्फ प्रिंसेस ड्रेस पहनकर बाहर जाने की जिद कर बैठी. मां ने उसे जबरदस्ती कोट नहीं पहनाया, बल्कि उसे तजुर्बा करने दिया और खुद पीछे-पीछे चलती रहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

तीन रूप में विकसित हुआ ट्रेंड (Three Forms of Reverse Parenting)

रिवर्स पेरेंटिंग अब तीन तरीकों में दिख रहा है. पहला है भूमिका बदलाव, जहां मां बाप खुद को कमजोर दिखाते हैं ताकि बच्चा जिम्मेदारी समझे.

दूसरा है परिणाम अनुभव. जैसे वुहान शहर में एक आठ साल के बच्चे ने गेमिंग में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ने की जिद की. माता पिता ने उसे मना करने के बजाय 16 घंटे रोज गेम खेलने की सख्त योजना बना दी. तीन दिन में ही बच्चे का जोश ठंडा पड़ गया और उसे अपनी गलती का एहसास हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

मिरर रिएक्शन का तरीका (Mirror Reaction Method)

तीसरा तरीका है मिरर रिएक्शन. इसमें मां बाप बच्चे के गुस्से या जिद की नकल करते हैं. बीजिंग की एक मां ने बताया कि, जब बेटी आइसक्रीम के लिए जमीन पर लेटकर रोने लगी, तो वह भी उसके साथ लेट गईं. बच्ची हैरान रह गई और रोना बंद कर दिया. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह तरीका बच्चों को अपने व्यवहार पर गौर करने का मौका देता है. हालांकि, हर हालात में इसे अपनाना सही नहीं, लेकिन सोच समझकर इस्तेमाल किया जाए तो यह असरदार हो सकता है. रिवर्स पेरेंटिंग दिखाता है कि परवरिश का तरीका वक्त के साथ बदल रहा है. चीन में यह ट्रेंड चर्चा में है, क्योंकि यह बच्चों को अनुभव से सीखने का मौका देता है. अब सवाल यह है कि क्या यह तरीका बाकी दुनिया में भी असर दिखाएगा?

ये भी पढ़ें:-चिकन-मटन नहीं यहां प्लेट में परोसा जा रहा है जहरीला कोबरा, सांपों का मेनू देख उड़ जाएंगे होश

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reversed Parenting China, Chinese Parenting Trend, New Parenting Style China, Modern Parenting Methods, Reverse Parenting Concept, Parenting Innovation China, Child Development Trends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com