अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा पैसे कमाने के लिए किसी बड़े बिजनेस की जरूरत होती है. मगर कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इस बात को एकदम गलत साबित कर दिखाया है. हाल ही में इन दिनों जिस शख्स कहानी लोगों की दिलचस्पी की वजह बनी है, उसने एक कबाड़ प्लेन को महज सौ रुपये में खरीदा था. लेकिन अब यही शख्स की इसी प्लेन के सहारे करोड़ों की कमाई कर रहा है. जब खबर इतनी रोचक हो तो जाहिर सी बात है कि इस पर चर्चा तो जरूर होगी.
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) का एक विमान बेहद मामूली कीमत पर खरीदा था. लेकिन आज ये दुनिया का सबसे पहला प्लेन पार्टी (Plane Party) आयोजित करने वाला प्लेन बार बन चुका है. अब इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा ये है कि यहां पार्टी करवाने के लिए लोग करोड़ों खर्च कर देते हैं. दरअसल इसके ट्रांसफॉर्मेशन के बाद आज ये प्लेन करोड़ों की कमाई कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब ये प्लेन इंग्लैंड (England) के प्राइवेट एयरपोर्ट कोट्सवोल्ड्स में लगा हुआ है. इसे पार्टी के लिए किराए पर लगाया जाता है. इसे कभी खटारा हालत में मात्र एक यूरो यानी करीब एक सौ दो रुपए में खरीदा गया था. इसके बाद इसे नया लुक दिया गया. अब ये प्लने रईस लोगों के लिए आलीशान जगह बन चुकी हैं. इसके बदले करोड़ों रेंट लिया जाता है. इसे पार्टी प्लेन नाम दिया गया है. जो भी प्लेन के अंदर पार्टी करना चाहता है, वो इसे भारी-भरकम कीमत चुकाकर रेंट पर ले सकता है.
ये भी पढ़ें: बच्चे को खास अंदाज में मिला सरप्राइज, फिर जो हुआ उसे देख खिलखिला उठे लोग
आज की तारीख में भले ही इस प्लेन का रेंट (Plane Rent) करोड़ों रुपये हैं लेकिन इसके रिनोवेशन पर करीब 5 करोड़ खर्च किये गए थे. इस प्लेन में बैठने के लिए आरामदायक चेयर्स लगाई गई है. वहीं इसे कई चमकदार लाइट्स से सजाया गया है. आपको बता दें कि इस प्लेन को 15 फरवरी 1994 में ब्रिटिश एयरवेज़ में शामिल किया गया था. इसकी आखिरी उड़ान 6 अप्रैल 2020 थी. सेवा से बाहर होने के बाद अब इसके अंदर पार्टी करने के लिए एक घंटे का किराया 1 लाख रुपए चुकाने पड़ते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं