विज्ञापन

शादी के बाद रश्मिका-विजय का खास तोहफा, मंदिरों में बांटे गए मिठाई के डिब्बे, अंदर जो निकला, देख फैंस हुए भावुक

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद मंदिरों में बांटे गए खास VIROSH स्वीट बॉक्स का वीडियो वायरल हो रहा है. जानिए इन डिब्बों में क्या खास था और फैंस क्यों हो रहे हैं भावुक.

शादी के बाद रश्मिका-विजय का खास तोहफा, मंदिरों में बांटे गए मिठाई के डिब्बे, अंदर जो निकला, देख फैंस हुए भावुक
शादी के बाद रश्मिका-विजय का खास तोहफा

साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाई. शादी के बाद इस कपल ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया. दोनों ने देश के कई शहरों के मंदिरों में मिठाई के डिब्बे बांटकर अपनी खुशियां शेयर कीं. हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई समेत कई शहरों में इन खास स्वीट बॉक्स को बांटा गया. इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

आखिर क्या था VIROSH स्वीट बॉक्स में?

एक वायरल वीडियो में इन खास मिठाई के डिब्बों की झलक देखने को मिली. इंस्टाग्राम यूजर संध्या रेड्डी मित्त ने एक रील शेयर की, जिसमें VIROSH Sweet Box लिखा नजर आया. डिब्बा खोलने पर अंदर चार अलग-अलग तरह की मिठाइयां सजी हुई दिखीं. खास बात यह रही कि हर बॉक्स के ढक्कन पर नवविवाहित जोड़े की तस्वीर छपी थी और साथ में एक पर्सनल नोट भी रखा गया था. फैन ने कमेंट में बताया, कि कई लोगों को एक से ज्यादा पैक दिए गए और कुछ मंदिरों में प्रसादम भी बांटा गया. हर डिब्बे में मिठाइयों की वैरायटी थोड़ी अलग थी.

देखें Video:

फैंस ने की पहल की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने लिखा, कि ज्यादातर सितारे अपनी खुशियां सिर्फ बड़े लोगों या मीडिया के साथ शेयर करते हैं, लेकिन इस कपल ने आम फैंस तक अपनी खुशी पहुंचाई, जो काबिले-तारीफ है. कुछ लोगों ने इसे आशीर्वाद पाने का खूबसूरत तरीका बताया. वहीं, कई यूजर्स ने कहा कि यह मिठाई की मात्रा नहीं, बल्कि फैंस के लिए दिखाया गया प्यार मायने रखता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: किचन में चोरी कर रही थी कुक, देखते ही AI रूममेट ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

3 घंटे का काम 15 मिनट में! वायरल हुआ गुजिया बनाने का आसान तरीका, होली पर छा गया देसी जुगाड़

सील के नन्हे बच्चों से लेकर शार्क तक, पानी के अंदर कैद हुआ हैरान कर देने वाला नजारा, देखकर रह जाएंगे दंग!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Vijay Wedding, VIROSH Sweet Box, Celebrity Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com