विज्ञापन

सील के नन्हे बच्चों से लेकर शार्क तक, पानी के अंदर कैद हुआ हैरान कर देने वाला नजारा, देखकर रह जाएंगे दंग!

अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2026 प्रतियोगिता में समुद्र की सांस रोक देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. जानिए विजेता फोटो और अन्य शानदार समुद्री से जुड़ी कहानी.

सील के नन्हे बच्चों से लेकर शार्क तक, पानी के अंदर कैद हुआ हैरान कर देने वाला नजारा, देखकर रह जाएंगे दंग!
समुद्र की दुनिया की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देखकर रह जाएंगे दंग!

समुद्र की गहराइयों में छिपी अनदेखी दुनिया को दिखाने वाली शानदार तस्वीरें ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंडर वॉटर फोटोग्राफर' प्रतियोगिता में सामने आई हैं. इस साल यह प्रतिष्ठित खिताब ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर मैटी स्मिथ ने जीता.

‘रॉकपूल रूकीज़' बनी विजेता तस्वीर

मैटी स्मिथ की विजेता तस्वीर का नाम है (रॉकपूल रूकीज़) Rockpool Rookies. इसमें फॉकलैंड द्वीप समूह के उथले पानी में दो साउदर्न एलिफेंट सील के बच्चे सूर्यास्त के समय रॉकपूल में आराम करते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर उस पल को दिखाती है जब उनकी मां उन्हें छोड़ चुकी होती है और वे तैरना सीखना शुरू करते हैं. स्मिथ ने बताया, कि यह पल उनके पूरे ट्रिप का सबसे खास और निर्णायक क्षण था. जैसे ही उन्होंने शॉट लिया, आसमान रंगों से भर उठा.

तकनीक और धैर्य का कमाल

जजिंग पैनल के चेयरमैन एलेक्स मस्टर्ड ने तस्वीर की तकनीकी खूबसूरती की सराहना की. उन्होंने बताया, कि स्मिथ ने खास तरह के डोम का इस्तेमाल किया, जिससे पानी के ऊपर और नीचे का दृश्य एक साथ कैद हो सका. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि एलिफेंट सील को कभी उनके तेल से भरपूर चर्बी के लिए लगभग खत्म होने तक शिकार किया गया था, लेकिन अब उनकी संख्या में सुधार हुआ है. इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से 7,900 से ज्यादा एंट्री मिली थीं.

देखें Video:

अन्य विजेताओं की भी चर्चा

जापानी फोटोग्राफर (कज़ुशिगे होरिगुची) Kazushige Horiguchi ने व्यवहार कैटेगरी जीती. उनकी दुर्लभ तस्वीर में क्लाउनफिश के अंडों से बच्चे निकलते दिख रहे हैं, जबकि माता-पिता पास में मौजूद हैं. वहीं, अमेरिकी फोटोग्राफर सैम ब्लौंट को PADI Up & Coming Underwater Photographer of the Year 2026 अवॉर्ड मिला. उनकी तस्वीर में एक लेपर्ड सील कैमरे की ओर झपटती नजर आती है. इसके अलावा जापानी नौसेना के मलबे, झींगे, शार्क और अंडों की रक्षा करती मादा ऑक्टोपस जैसी कई शानदार तस्वीरें भी सम्मानित हुईं.

Latest and Breaking News on NDTV

समुद्री जीवन की खूबसूरती और जज़्बा

जजों के अनुसार, इस साल की तस्वीरों ने न सिर्फ समुद्र की अद्भुत सुंदरता दिखाई, बल्कि समुद्री जीवों की मजबूती और जज़्बे को भी सामने रखा. यह प्रतियोगिता हमें याद दिलाती है कि समुद्र की दुनिया कितनी रहस्यमयी और अनमोल है, जिसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में महारानी एलिजाबेथ ने लिखा ऐसा खत, नीलामी में मिल गए 30 लाख रु! जानिए क्या लिखा था उसमें

उन्हें इतना खुश कभी नहीं देखा... पापा को पहली बार Google Office ले गया बेटा, पिता की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

प्लेट में लड्डू रखकर मां ने ChatGPT से पूछा ऐसा सवाल, स्मार्ट ट्रिक से सब हैरान, बोले- AI का सही इस्तेमाल!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com