Ram Mandir Wishes for Whatsapp: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीरामजन्मभूमि गर्भगृह के भीतर रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की. इस खास मौके पर उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत मंदिर के पुजारी मौजूद रहे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान राम के इन भक्तिमय मैसेजेस, शायरी के जरिए आप अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों और परिजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसके साथ ही राम मंदिर के उद्घाटन दिन को यादगार बनाने के लिए स्पेशल तरीके से जय श्रीराम बोलकर भी बधाई दे सकते हैं.

राम आएंगे, तो अंगना सजाऊंगी.
दीप जलाकर दिवाली मैं मनाऊंगी.
राम आएंगे, राम आएंगे.
जय श्री राम.
बार-बार याद आते हैं राम,
सुकून मिलता जब बोलूं राम.
जितनी बार लिखूं राम का नाम,
मजा आता है लिखने में राम.
राम राम राम जय श्री राम,
जय जय जय प्रभु श्री राम.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
चप्पा चप्पा भर जायेगा,
श्री राम जी के दीवानो से,
सारा देश गूंज उठेगा,
जय श्री राम के जयकारों से.

श्रीराम के मंदिर में बसी है शांति,
भक्ति भरी है वहां की कहानी.
मंदिर की ऊंचाइयों से छू गया आसमान,
भक्ति भरा है हर दिल, हर इंसान.
जीवन में जो थी मुश्किलें,
अब वो भी आसान हो गयी.
हर सुख पा लिया मैंने,
जब से मेरे राम नाम से पहचान हो गयी.

श्री राम ही मेरी भक्ति श्रीराम मेरी पूजा
श्री राम आप जैसा संसार में कोई न दूजा.
भेज रहे हैं पीले चावल,
घर-घर अलख जगाने को,
मंदिर में है प्राण प्रतिष्ठा,
न्यौता सबको आने को.
जय श्री राम
ये दिल, ये धड़कन,
ये मन, सब राम के हवाले.
ये घर, ये कारोबार, ये जीवन,
सब राम जी ही संभाले.
मेरे श्री राम सबके दुःख हरते है,
खुशियों से सदा सबके आंगन भरते है.

भगवान के घर का उद्घाटन है,
आशीर्वादों की बौछार हो,
राम मंदिर का आगाज है.
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध में श्री राम आ रहे हैं.

पूरे भारत में खुशिया छाई है,
प्रभु श्री राम के स्वागत की शुभ घड़ी आई है.
जिनके मन में बस्ते है राम,
उन पर कृपा करते हनुमान.
जो सुख नहीं है सारे संसार में,
वो सुख मिलता है श्री राम जी के दरबार में.

सजा दो घर को गुलशन सा,
मेरे भगवान आए हैं
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
अवध में राम आए हैं.
अयोध्या धाम खूब सज गया,
ढ़ोल और नगाड़ा बज गया,
दर्शन को आंखें प्यासी हैं,
मेरे राम का मंदिर बन गया.
रामजी की निकली सवारी,
रामजी की लीला है न्यारी,
एक तरफ लक्ष्मण,
एक तरफ सीता,
और बीच में जगत के पालनहारी.
रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 2024

जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है,
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है.
मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम,
जय जय राम.
हर घर में बस एक ही नाम,
जय श्रीराम जय श्रीराम.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं