विज्ञापन
This Article is From May 16, 2018

सोशल मीडिया पर उड़ा Race 3 के ट्रेलर का मजाक, लोग बोले- कॉपी है

Race 3 Trailer: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. सोशल मीडिया पर रेल 3 के ट्रेलर का मजाक काफी उड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर उड़ा Race 3 के ट्रेलर का मजाक, लोग बोले- कॉपी है
सोशल मीडिया पर उड़ा रेस 3 के ट्रेलर का मजाक.
Race 3 Trailer: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. सलमान के अलावा फिल्म में जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं. 15 जून को ये फिल्म रिलीज होगी. सोशल मीडिया पर रेल 3 के ट्रेलर का मजाक काफी उड़ रहा है.

Race 3 Trailer: आ गया सलमान खान के 'रेस 3' का ट्रेलर, एक्शन और डायलॉग का दमदार पैकेज

सलमान इस फिल्म में भारी भरकम डायलॉग्स मारते दिख रहे हैं. एक सीन में सलमान खान मिसाइल लॉन्चर के साथ नजर आ रहे हैं. एक सीन में तो वो सुपरहीरो के कॉस्ट्यूम में हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग तो रेस-3 को हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस का कॉपी बता रहे हैं. ट्विटर पर 3 मिनट के इस ट्रेलर पर काफी मजाक उड़ रहा है. 

जब सलमान खान भूल गए कौन-सी है उनकी कार, और फिर हुआ कुछ ऐसा...
 
रेस-3 ईद के मौके पर ये फिल्म रिलीज होगी. फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप है, और इसमें कमाल के एक्शन भी हैं. सलमान खान के साथ रोमांस का छौंक लगाने के लिए जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह हैं.

बॉबी देओल को ठंडे पानी में कूदने पर किया मजबूर, शेयर किया Funny Look

फिल्म को रमेश तोरानी ने प्रोड्यूस किया है जबकि कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा इसके डायरेक्टर हैं. बता दें, 'किक' की सफलता के बाद सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार इस एक्शन थ्रिलर में साथ नजर आने वाली है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Race 3 Trailer, Race 3, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com