विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2012

पंजाब : ट्रक ड्राइवर की निकली बंपर लॉटरी, रातोंरात बन गया करोड़पति

भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक बसे चकरी गांव के रहने वाले ट्रक ड्राइवर मुख्तियार सिंह ने लॉटरी में डेढ़ करोड़ रुपये की रकम जीती है।
पठानकोट: पंजाब के पठानकोट के रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर की बंपर लॉटरी निकली है और वह एक ही दिन में करोड़पति बन गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक बसे चकरी गांव के रहने वाले मुख्तियार सिंह ने लॉटरी में डेढ़ करोड़ रुपये की रकम जीती है।

मुख्तियार ने लॉटरी का टिकट लुधियाना से खरीदा था। लॉटरी निकलने से बाद से ही उसके घर में जबर्दस्त खुशी का माहौल है और गांव के लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। मुख्तियार का कहना है कि वह इन पैसों से अपना खुद का काम शुरू करेगा और बच्चों को अच्छी शिक्षा देगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lottery, Truck Driver Wins Lottery, Truck Driver Becomes Millionaire, लॉटरी, बंपर लॉटरी, ट्रक ड्राइवर ने जीती लॉटरी, करोड़पति ट्रक ड्राइवर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com