किसी ने सच ही कहा है कि झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए... कहते हैं कि अगर ठान लिया जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं. इनका नाम सम्यक जैन (Samyak Jain) हैं. सम्यक जैन देख नहीं पाते हैं. भले ही वो अपनी आंखों से नहीं देख पाते हैं, मगर सपने देखना उन्होंने कभी बंद नहीं किया. तमाम विपरित परिस्थितियों में भी वो अपने लक्ष्य के प्रति डटे रहे और इतिहास रच दिया. आज पूरा देश इनकी सफलता में साथ खड़ा है. यूपीएससी (UPSC-2021) की परीक्षा में 7वां स्थान प्राप्त कर सम्यक ने बता दिया कि हौसले से उड़ान होती है, पंख तो बस एक कहानी है.
I am what IIMC has made me today... forever grateful! https://t.co/nsautj4Cdw
— Samyak Jain (@Samyak_jain73) May 30, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सम्यक जैन दिल्ली के रहने वाले हैं. उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई से हुई है और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन IIMC से इंग्लिश जर्नलिज्म का कोर्स भी किया. इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से इंटरनेशनल रिलेशन में MA की डिग्री भी प्राप्त की है.सफल हुए 685 उम्मीदवारों में एक नाम दिल्ली के रोहिनी में रहने वाले सम्यक एस जैन का है, जिन्होंने ऑल इंडिया 7वीं रैंक प्राप्त की है.
20 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी कम होना शुरू हुई, ऐसे में सम्य की मां ने मदद की. बेटे के लिए कॉपी वही लिखा करती थीं. साथ ही साथ सम्यक के पढ़ाई के लिए मदद करती थीं. आज रिज्लट पूरी दुनिया के सामने है. अपने ट्वीट पर सम्यक ने लिखा है कि आईआईएमसी के कारण ही वो हैं. हमेशा के लिए शुक्रगुजार रहेंगे.
Viral Video: गलत समय पर सड़क पार करती गाय हवा में उछल गई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं