Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding: निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा शाही शादी जोधपुर में हुई. प्रियंका के सिंपल और एलिगेंट लुक्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका के कई इमोशनल वीडियोज़ भी वायरल हुए. प्रियंका चोपड़ा का क्रिश्चियन वेडिंग गाउन के 75 लंबा वेल (घूंघट) भी चर्चा में रहा. लेकिन एक बात जिसने शायद ही अभी ध्यान दिया हो वो है प्रियंका के गाउन में लिखे गए शब्द. जी हां, राल्फ लॉरेन के इस कस्टम मेड गाउन में प्रियंका चोपड़ा के मां और पापा का नाम 'मधु और अशोक' ( Madhu & Ashok), हिंदी मंत्र 'ओम नम: शिवाय' (Om Namah Shivay) के साथ-साथ फैमिली (Family), होप (Hope), कम्पैशन (compassion) और लव (Love) जैसे शब्द भी गाउन पर जड़े गए. इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के गाउन में निक जोनास का पूरा नाम 'Nicholas Jerry Jonas' और शादी की तारिख (1st December 2018) भी लिखवाई.
Priyanka Chopra-Nick Jonas Video Album: वीडियो में देखिए प्रियंका-निक की शादी के सभी इमोशनल मूमेंट्स
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियंका ही नहीं राल्फ लॉरेन के बनाए हुए निक जोनास के पर्पल टक्सिडो में प्रियंका के ड्रेस की लेस का इस्तेमाल हुआ, जिससे ऊर्दू भाषा में 'मेरी जान' लिखा गया.
यहां देखें प्रियंका चोपड़ा के गाउन का मेकिंग वीडियो...
आपको बता दें, ऐसा पहली बार नही है जब किसी ऐक्ट्रेस की वेडिंग ड्रेस पर कुछ खास लिखा गया हो. हाल ही में हुई दीपिका की सिंधी शादी के दुपट्टे पर 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा हुआ था. दीपिका पादुकोण के सिंधी शादी में खूबसूरत लाल लहंगा पहना था, जिसमें सबसे खास रही उनकी ओढ़नी रही, जिसे देखते ही सबकी नज़रें वहीं टिक गई थी. लाल जोड़े में सजी दीपिका की लाल चुनरी पर लिखा हुआ था - सदा सौभाग्यवती भव: !!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सिंधी रिति-रिवाज से शादी करते हुए
प्रियंका की इस वेडिंग ड्रेस की एक और खास बात थी कि राल्फ लॉरेन ने अपने 50 साल के डिज़ाइनर करियर में अभी तक सिर्फ 3 बार ही वेडिंग गाउन बनाया, वो भी अपनी फैमिली (बेटी, बहू और भतीजी) के लिए. ये पहला मौका था जब परिवार से हटके राल्फ ने किसी और के लिए वेडिंग ड्रेस बनाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं