विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने होलिका दहन पर ईरान, अमेरिका, इजरायल हमलों पर दिया संदेश, बोलीं- अच्छाई की बुराई पर जीत

Israel Iran War News: इजरायल ने ईरान पर हमला किया और उसके बाद से ही मध्य पूर्व में युद्ध का माहौल बन गया है. लगातार हमले हो रहे हैं. इसी के बीच होलिका दहन के बहाने प्रियंका चोपड़ा ने अमन का संदेश दिया है.

प्रियंका चोपड़ा ने होलिका दहन पर ईरान, अमेरिका, इजरायल हमलों पर दिया संदेश, बोलीं- अच्छाई की बुराई पर जीत
Israel Iran War: प्रियंका चोपड़ा ने बातों-बातों में किया क्या इशारा
नई दिल्ली:

US Israel-Iran Conflict: ईरान पर इजरायल के हमले के बाद से मध्य पूर्व में जो युद्ध का माहौल बना है उसके बाद से पूरी दुनिया में हलचल है. बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी इस समय दुबई और मध्य पूर्व देशो में फंसे हुए हैं, और वहां के ताजा हालाता से रूबरू करवा रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर होलिका दहन की एक तस्वीर पोस्ट की है, इसमें होलिका दहन की फोटो है. देसी गर्ल ने कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है. यह मुश्किल समय है. हालात काफी कठिनाई भरे हैं. लेकिन प्रकाश का अपना तरीका है हमें रास्ता दिखाने का. अच्छाई की बुराई पर जीत की कामना. #HolikaDahan.'

यह भी देखें: राजपाल यादव ने सबसे पहले मदद को आगे आए सोनू सूद को सुनाई खरी खोटी- बोले- कृपया गलतफहमी दूर करें

28 फरवरी को हुआ था ईरान पर हमला

28 फरवरी को हुए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतोल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया. ईरान ने जवाबी हमले किए, जिसमें इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. अब संघर्ष और फैल रहा है, लेबनान, खाड़ी देशों तक पहुंच चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ये ऑपरेशन 4-5 हफ्ते या उससे ज्यादा चल सकता है. कई देशों में फ्लाइट्स कैंसल हैं, लोग फंसे हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दुबई में फंसे भारतीय सेलेब्रिटी

भारतीय सेलेब्स भी इस संकट से अछूते नहीं रहे. दुबई में कई ईशा गुप्ता, नर्गिस फाखरी, सोनल चौहान और विष्णु मंचू अटक गए. वहीं एमी विर्क की पत्नी और बेटी भी दुबई में फंसे हुए हैं. इस तरह वह लगातार अपडेट दे रहे हैं. 

प्राइम वीडियो पर आई प्रियंका चोपड़ा की मूवी

प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों बैक टू बैक फिल्में लेकर आ रही हैं. उनकी हालिया हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. जिसकी खूब तारीफ हो रही है. 

1300 करोड़ की है प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म

प्रियंका चोपड़ा का अगला बड़ा प्रोजेक्ट है एसएस राजामौली की 'वाराणसी' है, जिसमें प्रियंका भारतीय सिनेमा में लगभग सात साल बाद वापसी कर रही हैं. फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं. रिलीज अप्रैल 2027 में तय है. फिल्म का बजट लगभग 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com