विज्ञापन

शाह आए, सोनिया-राहुल और प्रियंका भी दिखे... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन पर कौन-कौन आया?

दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था जिसमें तमाम दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. शरद पवार खुद सभी अतिथियों का स्वागत कर रहे थे, उनसे बात कर रहे थे.

शाह आए, सोनिया-राहुल और प्रियंका भी दिखे... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन पर कौन-कौन आया?
सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे नेता
NDTV

सांसद सुप्रिया सुले की बेटी की शादी सारंग लखानी से हुई है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था जिसमें तमाम दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. शरद पवार खुद सभी अतिथियों का स्वागत कर रहे थे, उनसे बात कर रहे थे.

सोमवार को हुए इस रिसेप्शन में गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे थे. उन्होंने काफी देर तक शरद पवार से बात भी की. उनके अलावा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कार्यक्रम में पहुंचे. उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी आईं. सभी ने एक दूसरे से काफी गर्मजोशी से मुलाकात की.

Latest and Breaking News on NDTV

वैसे इससे पहले सुप्रिया सुले ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. उस मुलाकात के बाद कयास लगने लगे कि क्या महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है. क्या शरद पवार एक बार फिर एनडीए के साथ जा सकते हैं. अब उन अटकलों के बीच सुप्रिया सुले ने साफ कहा है कि अमित शाह के साथ हुई मुलाकात सिर्फ और सिर्फ राज्य के विकास तक सीमित थी. 

इससे पहले शरद पवार गुट के आठ सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि सांसदों ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, संत तुकाराम महाराज और अण्णा भाऊ साठे के लिए भारत रत्न की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखी. ये चारों ही महाराष्ट्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक इतिहास के बड़े नाम हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के लिए बता दें कि ज्योतिबा राव फुले और सावित्रीबाई फुले सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई और महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कदम उठाने के लिए जानी जाती हैं. वहीं, संत तुकाराम महाराज महाराष्ट्र की संत परंपरा से जुड़ी बड़ी शख्सियत हैं. उनके विचारों का महाराष्ट्र के सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है. अण्णा भाऊ साठे का भी महाराष्ट्र के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत रत्न की मांग के अलावा स्थानीय मुद्दों को भी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाया. इस समय राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. इसके अलावा मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखे की स्थिति है. बैठक में इन मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supriya Sule, Sharad Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com