दुनिया धीरे-धीरे ऑनलाइन की तरफ बढ़ रही है. कई लोग बाहर निकलने की बजाय ऑनलाइन की ऑर्डर कर रहे हैं. चाहे वो कपड़े हों या फिर खाना. कोरोनावायरस के कारण भी ऑनलाइन खाना मंगाने में तेजी आई है. अक्सर देखा जाता है कि ऑनलाइन ऑर्डर के दौरान तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कभी गलत खाना मिल जाता है तो कभी ज्यादा मिल जाता है. फिलिपीन्स (Philippines) में एक लड़की (Girl Order Food Online) के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. ऐप की तकनीकी गड़बड़ी के चलते लड़की के घर 42 डिलीवरी बॉय (42 Delivery Boy) खाना देने पहुंचे. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.
मामला फिलिपीन्स की सेबू शहर का है. एक स्कूल स्टूडेंट ने दोपहर में ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया. कुछ देर बाद उनके घर में 42 डिलीवरी बॉय खाना देने पहुंचे. जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, तो नजारा देखकर वो भी हैरान रह गईं. डिलीवरी बॉय से गली भर गई. उनके घर के बाहर डिलीवरी बॉय की लाइन लग गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न लड़की को और न लोगों को समझ आ रहा था कि आखिर यह हो क्या रहा है. लड़की बाहर खड़ी हो गई और डिलीवरी बॉय से खाना एकत्र करने लगी. लोग बाहर खड़े होकर देखने लगे. फिर पता चला कि यह ऐप की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ था. गली में ही रहने वाले डेन काइन स्वारेज ने इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की और फेसबुक पर पोस्ट किया.
उन्होंने बताया कि 7 साल की लड़की ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था. उसके माता-पिता घर पर नहीं थे. वो अपनी दादी के साथ लंच करना चाहती थी. इसलिए उसने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया.
देखें Video:
इस वीडियो को उन्होंने 25 नवंबर को शेयर किया था, जिसके अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 800 से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा कमेंट्स हो चुके हैं. तकनीकी गड़बड़ी के नुकसान होने के साथ-साथ फायदे भी हैं. ऐसे में इंसान को दोनों के लिए तैयार रहना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं