विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2025

गजब का आर्टिस्ट निकला ये पेट्रोलकर्मी, कार पर सनी धूल पर बना डाला फेमस कार्टून कैरेक्टर

Viral Video: एक पेट्रोलकर्मी ने साबित कर दिया कि कला को सिर्फ मंच नहीं, नजर चाहिए. वीडियो में एक पेट्रोलकर्मी किसी गंदी धूल से सनी कार पर अपनी उंगली से एक कार्टून बनाते नजर आता है.

गजब का आर्टिस्ट निकला ये पेट्रोलकर्मी, कार पर सनी धूल पर बना डाला फेमस कार्टून कैरेक्टर
पेट्रोल पंप कर्मचारी ने गंदी कार पर बनाया जबरदस्त एनीमेशन, कलाकारी देख आप भी देंगे फुल मार्क्स

Petrol pump viral video: कहते हैं, टैलेंट किसी मंच का मोहताज नहीं होता. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का जीता-जागता सबूत है. वीडियो में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी, जिसे रोजमर्रा की जॉब के अलावा शायद किसी ने नोटिस भी नहीं किया होगा, अपनी उंगलियों से ऐसा जादू दिखाता है कि इंटरनेट दंग रह जाता है.

जब गंदी कार बन गई 'कैनवास' (car window sketch)

वीडियो में नीली वर्दी पहने एक पेट्रोलकर्मी को कार के पास खड़ा देखा जा सकता है. कार पूरी तरह धूल से ढकी हुई थी, लेकिन उसे साफ करने के बजाय उसने उसे अपनी कला का कैनवास बना लिया. धीरे-धीरे उसने उंगली से मशहूर कार्टून कैरेक्टर 'Son Goku' (Dragon Ball Z) का चेहरा उकेरना शुरू किया. बिना किसी संदर्भ या टूल के, सिर्फ याददाश्त और हुनर से उसने गोकू की आंखें, एक्सप्रेशन और नुकीले बालों को इतनी बारीकी से बनाया कि देखने वाले हैरान रह गए.

सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार (talented petrol worker)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @zain.car.worldz पर शेयर किया गया, कैप्शन था, 'Once again, Euro boy art.'जैसे ही क्लिप पोस्ट हुई, लोगों ने कमेंट सेक्शन में पेट्रोलकर्मी की तारीफों की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने लिखा, 'भाई, तूने गलत पेशा चुन लिया.' दूसरे ने कहा, 'कार मालिक बोलेगा, इसे धोना मत.' तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'यह आदमी गलत जगह काम कर रहा है, इसकी जगह आर्ट गैलरी में होनी चाहिए.' अब तक इस वीडियो को 74 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाइक्स की गिनती लगातार बढ़ रही है.

टैलेंट जो सबके दिल में उतर गया (Dusty car art)

हर रोज पेट्रोल भरने वाला यह शख्स आज लाखों दिलों में अपनी कला भर चुका है. धूल से बनाई गई यह कलाकृति सिर्फ आर्ट नहीं, बल्कि उस जज्बे की झलक है, जो हालात से नहीं हारती.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Petrol Pump Viral Video, Anime, Petrol Pump Worker Creates Art On Car Window, Anime Art
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com