विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2023

गाजर के साथ अपने घर में एनिमेशन फिल्म देख रहे खरगोश का वीडियो देख लोग हुए गदगद, वीडियो हुआ वायरल

ये बहुत ही क्यूट वीडियो है. इसे ट्विटर पर शेयर किया गया है. अक्सर देखा जाता है कि लोग जानवरों के वीडियो को शेयर करना पसंद करते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट करना नहीं भूल रहे हैं.

गाजर के साथ अपने घर में एनिमेशन फिल्म देख रहे खरगोश का वीडियो देख लोग हुए गदगद, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर यूं तो कई बेहतरीन वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमें हंसी आती है, वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम खुशी महसूस करते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Trending Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खरगोश बड़े मजे से गाजर खाते हुए टैबलेट पर एनिमेशन मूवी देख रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

ये बहुत ही क्यूट वीडियो है. इसे ट्विटर पर शेयर किया गया है. अक्सर देखा जाता है कि लोग जानवरों के वीडियो को शेयर करना पसंद करते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट करना नहीं भूल रहे हैं.

इस क्यूट से खरगोश को देखने के बाद लोग शेयर भी कर रहे हैं. 25 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है. वहीं इस वीडियो पर 69 हज़ार लोगों के लाइक्स देखने को मिल रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- मजे ले लो जिंदगी के.

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Rabbit Cute Video, Trending Video, Amazing Viral Video, Trending And Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com