विज्ञापन
This Article is From May 21, 2022

पंडित जी को हो रही थी देर, तो फेरों के बीच दूल्हा-दुल्हन से कह दी ऐसी बात, हंसते-हंसते दर्द हो गया लोगों का पेट- देखें Video

वीडियो में दिखाया गया है कि रात के 3 बज रहे और दूल्हा-दुल्हन फेरे ले रहे हैं, पंडित जी को घर जाना है इसलिए वो जल्दबाजी में सारा काम कर रहे हैं. इसी बीच पंडित जी दूल्हा दुल्हन से जो कहा वो सुनकर आपके पेट में हंसते-हंसते दर्द होने लगेगा.

पंडित जी को हो रही थी देर, तो फेरों के बीच दूल्हा-दुल्हन से कह दी ऐसी बात, हंसते-हंसते दर्द हो गया लोगों का पेट- देखें Video
पंडित जी को हो रही थी देर, तो फेरों के बीच दूल्हा-दुल्हन से कह दी ऐसी बात

शादी का सीजन हो और सोशल मीडिया पर शादी के मजेदार वीडियो (Funny Video) न वायरल हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता. कभी दूल्हा नाराज हो जाता है तो कभी दुल्हन, तो कभी वरमाला के दौरान स्टेज पर हा मारपीट तक हो जाती है. वहीं, शादी के दौरान एक और खास चीज जो होती है वो है पंडित जी (Pandit Ji)  का किसी बात को लेकर नाराज हो जाना या फिर पूजा में देर होने पर उनका जल्दबाजी में मंत्रोचारण करना. ऐसा ही एक वीडियो. वायरल हो रहा है, जो देखने में काफी मजेदार है. वीडियो में दिखाया गया है कि रात के 3 बज रहे और दूल्हा-दुल्हन फेरे ले रहे हैं, पंडित जी को घर जाना है इसलिए वो जल्दबाजी में सारा काम कर रहे हैं. इसी बीच पंडित जी दूल्हा दुल्हन से जो कहा वो सुनकर आपके पेट में हंसते-हंसते दर्द होने लगेगा.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन फेरे ले रहे हैं, दोनों ही काफी खुश नज़र आ रहे हैं. पंडित जी फेरों के लिए मंत्र पढ़ रहे हैं. इसी बीच पंडित जी मंत्र पढ़ते हुए बोलते हैं, भग लो बेटा भग लो...इतना सुनकर वहां खड़े सभी लोग और दूल्हा-दुल्हन ज़ोर से हंसने लगते हैं.

देखें VIDEO:

वीडियो देख किसी को भी हंसी आ जाएगी. वीडियो काफी मजेदार है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gaurvi_forever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर लोग ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब के पंडित जी हैं. दूसरे ने लिखा- पंडित जी पहले कॉमेडियन थे शायद.

बेटी के कत्ल की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी साढ़े 6 साल बाद जेल से निकली

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Groom Video, Pandit Ji Funny Video, Pandit Ji Ka Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com