विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2023

गुब्बारे वाले की मासूम मुस्कराहट और पाकिस्तानी लड़की की दरियादिली देख हार बैठेंगे दिल, देखें VIDEO

कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जो सीधा दिल को छू जाते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है. एक ऐसा ही वीडियो आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं. यकीन मानिए इसे देखकर आपके चेहरे पर भी एक प्यारी सी मुस्कान खिल उठेगी.

गुब्बारे वाले की मासूम मुस्कराहट और पाकिस्तानी लड़की की दरियादिली देख हार बैठेंगे दिल, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर वैसे तो ढेरों वीडियोज वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जो सीधा दिल को छू जाते हैं और जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है. एक ऐसा ही वीडियो आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं. यकीन मानिए इसे देखकर आपके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल आ जाएगी. यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की एक डिसेबल्ड गुब्बारे बेचने वाले लड़के की मदद करती नज़र आ रही है. लड़की की मदद करने का अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

यहां देखें वीडियो

  

यह प्यारा सा वीडियो दिल छू लेगा आपका

पाकिस्तान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखने के बाद किसी भी उदास चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कार में बैठी एक पाकिस्तानी लड़की दिव्यांग गुब्बारे बेचने वाले लड़के को बिरयानी का पैकेट देती हुई दिखाई दे रही है. बिरयानी देकर वो गाड़ी आगे बढ़ाने वाली ही होती है, तभी उसकी नज़र लड़के के हाथ पर पड़ती है, जिसमें ढेर सारे गुब्बारे हैं, जिसके चलते वह बिरयानी का पैकेट पकड़ ही नहीं पा रहा है. इसके बाद वह गाड़ी रोककर उसकी मदद करने लगती है और एक पॉलिथीन लेकर उसका सारा सामान उस पैकेट में डालने लगती है.  इस दौरान वह गुब्बारे वाले से बात करती है और बातों ही बातों में उसके सारे गुब्बारे खरीद कर उसके हाथ में पैसे थमा देती है. इसके बाद जो होता है, वह देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे.

 

लोग बोले 'इसे देखकर आंसू थम ही नहीं रहे हैं'

यह वीडियो यहीं खत्म नहीं होता. इसके बाद जो होता है उसे देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी. इतना सारा प्यार पाकर गुब्बारे बेचने वाला लड़का बहुत खुश हो जाता है और लड़की के गालों को छूकर उसे फ्लाइंग किस करता है. इस वीडियो को फैजा नईम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को देखकर लोग लड़की पर प्यार लुटा रहे हैं. एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि, वह बार-बार इस वीडियो को देख रही हैं और उनके आंसू नहीं थम रहे हैं, तो दूसरे ने लिखा अल्लाह सभी को ऐसा खूबसूरत दिल दे.

आगे जो हुआ उसे देख कर दिल हार बैठेंगे आप 

कहानी सिर्फ इतनी ही नहीं कुछ दिनों के बाद फैज़ा उस गुब्बारे वाले लड़के को फिर से खोजती है और उसे लंच के लिए बाहर ले जाती है. उन्होंने इस कैप्शन के साथ कृष के साथ अपनी दूसरी मुलाकात की झलकियां शेयर कीं, 'मेरे इंस्टाग्राम वीडियो को देखने वाले कई लोगों ने कृष के बारे में पूछताछ की,' इसलिए मैंने उसे फिर से ढूंढा और फिर हम एक साथ लंच पर गए. एक बार फिर से देखकर लोग खुश हैं और इस पोस्ट को भी तेजी से शेयर कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palistani Viral Video, वायरल वीडियो, Pakistani Woman, Balloon Seller, Pakistani Woman Offering Biryani, Biryani, Pakistan, Emotional
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com