विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2019

पाकिस्तान में पत्नी को चेन से बांधकर 20 दिन तक पीटता रहा, पुलिस पहुंची तो बोला- 'इसमें प्रेत का साया है...'

पाकिस्तान में एक व्यक्ति कई सप्ताहों तक अपनी पत्नी को चेन में बांध कर उसके साथ मारपीट कर रहा था. पुलिस ने बताया कि महिला को छुड़ा लिया गया है.

पाकिस्तान में पत्नी को चेन से बांधकर 20 दिन तक पीटता रहा, पुलिस पहुंची तो बोला- 'इसमें प्रेत का साया है...'
पाकिस्तान : प्रेत के साये के शक में बंधक की गई महिला को छुड़ाया गया.

पाकिस्तान में एक व्यक्ति कई सप्ताहों तक अपनी पत्नी को चेन में बांध कर उसके साथ मारपीट कर रहा था. पुलिस ने बताया कि महिला को छुड़ा लिया गया है. समाचार पत्र डॉन के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि साहीवाल शहर में व्यक्ति पर उसकी पत्नी को घर में लगभग 20 दिनों तक बंद रखने का आरोप है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.पड़ोसियों की सूचना पर बचाव दल रविवार को वहां पहुंचा. पुलिस ने जब आरोपी से पूछा तो उसने बताया कि वो प्रेत के साये के शक में पीटा करता था.

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का अपहरण और धर्म परिवर्तन कर निकाह करवाने वाला मौलवी गिरफ्तार

टीवी फुटेज में महिला को कमरे के फर्श पर बैठे दिखाया गया है और उसके हाथ बांधे हुए हुए हैं. उसके थरथराते पैरों में एक जंजीर बंधी है. छूटने के बाद महिला ने पुलिस से कहा, 'मेरे पति और ससुराल वाले मुझे बांधकर पीटा करते हैं.' मीडिया रिपोर्ट्स ने पुलिस के हवाले से बताया कि आरोपी अपनी पत्नी को प्रेतों के कब्जे में होने की बात कहकर बांधता था और उसे लगातार बेरहमी से पीटता था.

दुनिया के खुशहाल देशों की रैंकिंग में पाकिस्तान से भी पिछड़ गया भारत

वह एक नवजात शिशु समेत महिला के दो बच्चों को भी उससे दूर रखता था. शुरुआती नजर में लगा कि महिला मानसिक रूप से बीमार है लेकिन महिला ने इससे इंकार कर दिया. महिला फिलहाल पुलिस की देख-रेख में है. जांच अधिकारी अफजल गिल ने डॉनन्यूजटीवी को बताया कि महिला को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा तब अदालत तय करेगी कि महिला को इलाज की जरूरत है कि नहीं. महिला के बच्चे अभी उसके पति के परिवार के साथ रह रहे हैं.

(इनपुट-आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Husband, Husband-wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com