विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2019

पाकिस्तान में तिरंगा लहराते हुए बच्चों ने किया 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' पर डांस, सरकार ने किया फिर कुछ ऐसा

पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) के एक स्कूल में बच्चों ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. बच्चे शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' के टाइटल ट्रेक पर डांस कर रहे थे.

पाकिस्तान में तिरंगा लहराते हुए बच्चों ने किया 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' पर डांस, सरकार ने किया फिर कुछ ऐसा
भारतीय गाना बजाने के लिए कराची का स्कूल बंद.
  • भारतीय गाना बजाने के लिए कराची का स्कूल बंद.
  • तिरंगा लहराते हुए बच्चों ने किया 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' पर डांस.
  • इस समारोह का वीडियो वायरल हो गया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) के एक स्कूल में बच्चों ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. पाकिस्तान के बच्चों ने एक फंक्शन के दौरान भारतीय गाने पर डांस किया. परफॉर्मेंस के दौरान पीछे तिरगा लहराता नजर आ रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया. बच्चे शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' के टाइटल ट्रेक पर डांस कर रहे थे.

Tinder Date के बाद लड़के ने कर दिया ऐसा मैसेज, लड़की रह गई हैरान, वायरल हुई पोस्ट

कराची में उस स्कूल का पंजीकरण रद्द कर दिया गया, जिसमें स्कूल के छात्र एक समारोह में भारतीय गाना गा रहे थे. इस समारोह का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें पीछे की तरफ तिरंगा लगा दिखाई दे रहा है. सिंध सरकार में निजी संस्थानों के निरीक्षण एवं पंजीकरण निदेशालय ने एक आदेश दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है, "एक शिक्षा संस्थान में इस तरह की चीजों का प्रदर्शन राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता."

एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के घर ड्रेस छोड़ गई थी लड़की, फिर लड़के की मां ने किया कुछ ऐसा, पोस्ट हुई वायरल

देखें VIDEO:

 

 

कराची में मामा बेबी केयर स्कूल के मालिक व प्रधानाचार्य के नाम पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी' गाने पर नाच रहे हैं. स्क्रीन पर पीछे की तरफ भारतीय ध्वज दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि समारोह में विभिन्न राष्ट्रों की संस्कृति का चित्रण किया जा रहा था.

(इनपुट-आईएएनएस से भी...)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Karachi, Pakistan Students Wave India's Flag, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com