कैलीफोर्निया (California) के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए पानी का छिड़काव कर रहे हेलीकॉप्टरों के चालकों के हाथ-पांव एक नई मुसीबत को देखकर फूल गए. हुआ यूं कि धुएं के गुबार के बीच हेलीकॉप्टर में एक उल्लू (OWL)घुस आया, शायद वह भी जान बचाने की जद्दोजहद कर रहा था. हेलीकॉप्टर में शांति से बैठे उल्लू की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Photo) हुईं. हर कोई पायलट नहीं बल्कि उल्लू की समझदारी की तारीफ करते दिखा.
यह भी पढ़ें-वायरल फोटो में बच्चे जो गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं, क्या आपको पता है इस खेल का नाम ?
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हेलीकॉप्टर की निगरानी कर रही स्काई एविएशन ने कहा कि फ्लाइट के दौरान हेलीकॉप्टर में उल्लू के प्रवेश की घटना हैरत में डालने वाली थी, क्योंकि यह पक्षी भीड़भाड़ से दूर रहता है. ABC News की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 अक्टूबर की इस घटना को लेकर हेलीकॉप्टर के पायलट डैन एल्पाइनर ने Facebook पर लिखा कि वह फ्रेस्नो और मैडेरा काउंटी के बीच आग बुझाने की कवायद में जुटे थे कि उल्लू अंदर घुस या और शांति के खिड़की के पास बैठ गया.
यह भी पढ़ें-Giraffe ने घास खाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, 90 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video
पायलट को डर था कि कहीं उल्लू कॉकपिट में न घुस आए और कोई मुसीबत खड़ी कर दे.हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. उल्लू ने अच्छा बर्ताव दिखाया और उड़ान के दौरान लंबे वक्त तक खामोशी से एकटक सब कुछ देखता रहा. जब हेलीकॉप्टर धुएं के गुबार वाले इलाके से बाहर निकला तो उल्लू भी धीरे से उड़ गया. एल्पाइनर ने कहा कि अगर उनके पास खामोशी से बैठे उल्लू की तस्वीर न होती तो शायद कोई भी उनकी कहानी पर यकीन नहीं करता.
फेसबुक पर Viral तस्वीरों पर मजेदार कमेंट भी मिले. एक यूजर ने लिखा कि शायद वह उल्लू लोगों की जान बचाने में जुटे पायलट को थैंक्यू कहने आया था. एक अन्य ने कमेंट किया कि यह सुरक्षित यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर में बैठा और अच्छे यात्री की तरह बर्ताव किया. Cal Fire के अनुसार, कैलीफोर्निया के मैडेरो से फ्रेस्नो काउंटी को बीच क्रीक फॉयर 541 वर्ग किलोमीटर में फैल गई है. इसमें 23 लोग घायल हुए हैं और 900 से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं