MP Police Drink And Drive Action: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक अजीबोगरीब नजारा लोगों की दिलचस्पी का सबब बन गया. Lordganj Police Station परिसर में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त की गई एक कार को हथकड़ी से बांधा गया, जिसने भी यह मंजर देखा, पहले हैरान हुआ, फिर मुस्कुरा दिया.

ये भी पढ़ें:-चालान से बचने के लिए ढीली कर दी पतलून, पाकिस्तानी बंदे की हरकत देख पुलिस भी रह गई हैरान
पुलिस स्टेशन में हथकड़ी लगी कार (Handcuffed Car at Police Station)
आमतौर पर हथकड़ी अपराधियों की कलाई में लगती है, लेकिन यहां कार के पहिए और सीट के हैंडल में हथकड़ी लगी नजर आई. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोग पूछने लगे, क्या अब गाड़ियां भी जुर्म करने लगी हैं?

मामला दमोह नाका इलाके का बताया जा रहा है, जहां एक व्यक्ति को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया. मेडिकल जांच के बाद ड्राइवर को कानूनी प्रक्रिया के तहत छोड़ा गया, लेकिन कार को जब्त कर पुलिस स्टेशन में खड़ा कर दिया गया.
आखिर हथकड़ी क्यों लगी (Why Was the Car Handcuffed)
पुलिस के मुताबिक कार को सुरक्षा कारणों से अस्थायी तौर पर हथकड़ी से बांधा गया था, ताकि उसे सुरक्षित रखा जा सके. बाद में हथकड़ी की जगह चेन का इस्तेमाल किया गया. बताया जा रहा है कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया. इस अनोखे दृश्य ने शहर में हंसी और सवाल दोनों पैदा कर दिए. कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-शानदार डिनर के बाद रेस्टोरेंट का बिल न देना पड़े...शख्स ने खाने में डाली ऐसी चीज, देखकर आ जाएगी शर्
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं