Snake playing dead: पालतू जानवरों की बात आते ही ज़्यादातर लोग कुत्ते, बिल्ली या तोते की बातें करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक सांप भी इंसान की बात समझकर एक्टिंग कर सकता है? सुनने में अजीब जरूर लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी को चौंका दिया है. इस वीडियो में एक पालतू सांप अपने मालिक के इशारे पर ऐसा ड्रामा करता है कि लोग हैरान ही नहीं, बल्कि हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं.
इंटरनेट का नया स्टार बना ये पालतू सांप (pet snake viral video)
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही मालिक सांप को हल्का सा छूता है, वह तुरंत अपनी जीभ बाहर निकालता है और फिर जमीन पर सिर के बल गिर पड़ता है. इतना ही नहीं, वो अपनी पीठ के बल लेट जाता है, जैसे कोई फिल्मी हीरो गोली लगते ही ड्रामेटिक अंदाज में गिरता है. वीडियो को अभी तक 3.99 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है. एक यूज़र ने लिखा, इस सांप को ऑस्कर मिलना चाहिए. वहीं दूसरे ने मजाक किया, 10 पॉइंट्स टू स्लिथरिन. एक और यूज़र बोला, ये तो ड्रामा स्पैगेटी है, न कि कोई नो-रोप.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
एक्टिंग के लिए मांगा गया 'ऑस्कर' (funny snake video)
वीडियो देखने के बाद लोग ये सोचकर हैरान हैं कि आखिर सांप को इस तरह ट्रेन कैसे किया गया. आमतौर पर सांपों को इंसानी इमोशंस या कमांड से जोड़ना मुश्किल होता है, लेकिन इस वीडियो ने यह मिथक तोड़ दिया है. कुछ ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, ये मेरे बॉयफ्रेंड जैसा है, जब मैं बर्तन धोने को कहती हूं. वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा, मैं आज के दिन जान पाया कि सांप भी ट्रिक सीख सकते हैं. डर जरूर लगता है, लेकिन ये वीडियो तो बहुत ही क्यूट है.
ये भी पढ़ें:- सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं