वाशिंगटन:
ओसामा बिन लादेन को दफना दिया गया है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि लादेन को समुद्र में पूरे इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया गया है। अधिकारी ने कहा कि इस्लाम के अनुसार मृत व्यक्ति को 24 घंटों के भीतर दफनाया जाता है। इसलिए लादेन को समुद्र में ही दफनाने का फैसला किया गया। उसका यह भी कहना था कि यह भी काफी मुश्किल था कि कोई देश दुनिया के सबसे बड़े आतंकी लादेन के शव को लेने के लिए आगे आता। इस प्रक्रिया में काफी देर भी हो सकती थी। जिस अधिकारी ने यह जानकारी दी वह दफनाए जाने के सही स्थान का खुलासा नहीं कर पाया। उधर, सउदी अरब ने लादेन का शव लेने से इनकार किए जाने की खबर भी थी।अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि समुद्र में ओसाम को दफनाने के पीछे एक महत्वपूर्ण वजह यह भी थी कि ओसामा बिन लादेन के चाहने वाले स्मारक न बना पाएं। इस डर की वजह से भी अमेरिका ने लादेन को समुद्र में दफनाने की योजना बनाई।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ओसामा बिन लादेन, दफनाया, समुद्र, इस्लामिक, रिवाज, Osama Bin Laden, Buried