विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2022

बाघ के बच्चों को दूध पिलाता दिखा वनमानुष, लोगों को नहीं हो रहा यकीन, कहा- काश इंसान भी ऐसे हो जाएं

वीडियो में वनमानुष (Orangutan) के साथ बाघ के कुछ बच्चे (Tiger Cubs) खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, इतना ही नहीं वनमानुष बाघ के बच्चे को अपनी गोद में बिठाकर बोतल से दूध भी पिला रहा है.

बाघ के बच्चों को दूध पिलाता दिखा वनमानुष, लोगों को नहीं हो रहा यकीन, कहा- काश इंसान भी ऐसे हो जाएं
बाघ के बच्चों को दूध पिलाता दिखा वनमानुष

ऐसा नहीं है कि हमेशा इंसान ही हर वो काम कर सकते हैं, जिसकी मिसाल दी जाए या फिर लोग जिसकी तारीफ करें. कई बार जानवर, इंसानों से भी बेहतर और हैरत में डाल देने वाले काम करते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो एक वनमानुष का है. इस वीडियो में वनमानुष (Orangutan) के साथ बाघ के कुछ बच्चे (Tiger Cubs) खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, इतना ही नहीं वनमानुष बाघ के बच्चे को अपनी गोद में बिठाकर बोतल से दूध भी पिला रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वनमानुष के पास बाघ के 3 बच्चे भी खेल रहे हैं. बाघ के बच्चे कभी वनमानुष के ऊपर चढ़ जाते हैं, तो कभी उसकी गोद में बैठ जाते हैं. वनमानुष भी इन बच्चों को बड़े ही प्यार से खिला भी रहा है और उनके साथ खेल भी रहा है. कुछ देर बाद आप देखेंगे कि एक बच्चे को अपनी गोद में बिठैकर वनमानुष उसे बोतल से दूध पिला रहा है. वनमानुष जिस तरह से बाघ के बच्चों के साथ खेल रहा है और उनको दुलार कर रहा है, ऐसे तो बिल्कुल एक मां ही अपने बच्चों को प्यार करती है.

देखें Video:

इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है. लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस सम्राट गौड़ा ने शेयर किया है. वीडियो को अबतक 47 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- काश इंसान भी ऐसे हो जाएं. दूसरे ने लिखा- बहुत क्यूट.

देश भर में गणेशोत्सव की धूम, कई जगहों पर अनूठे रूप में दिखे गणपति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Orangutan Feeding Tiger Cubs, Orangutan Feeding Tiger Cubs Video, Orangutan Playing With Tiger Cubs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com