मुन्नार-बोडिमेट्टू राजमार्ग (Munnar-Bodimettu Highway), NH-85 का एक सेगमेंट, खोल दिया गया है. यह केरल के सबसे खूबसूरत मार्गों में से एक है (Kerala's most picturesque routes). बैंगलोर (Bangalore) से यात्रा करने वालों के लिए, रूट में NH-85 (कोच्चि-धनुषकोडी) से जुड़ने के लिए सलेम-डिंडीगुल रोड लेना शामिल है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 5 जनवरी को इडुक्की जलाशय के पेरियार डाउनस्ट्रीम पर फैले चेरुथोनी पुल का शुभारंभ करने के अलावा उन्नत मुन्नार-बोडीमेट्टू सड़क का उद्घाटन भी किया.
कोच्चि-धनुषकोडी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH85) के साथ 42 किलोमीटर की व्यापक सड़क नवीनीकरण परियोजना 381.76 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई. पहले चार मीटर चौड़ी सड़क में 15 मीटर की चौड़ाई के साथ महत्वपूर्ण बदलाव आया. नवीनीकरण में सुरक्षा और नौवहन क्षमता बढ़ाने के लिए ज़ेबरा लाइनों और साइनबोर्ड लगाने का काम शामिल हैं.
So, finally the Munnar- Bodimettu Highway (part of NH-85) is getting inaugurated. Open already.
— Rajaneesh (@vilakudy) January 3, 2024
One of the most scenic roads in #Kerala to drive through. From Bangalore too, you can take the Salem-Dindigul Road and join NH-85 (Kochi-Dhanushkodi) pic.twitter.com/0pJEGboIL6
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुल पार करने और कट्टप्पना से आगे मुन्नार की ओर यात्रा करने पर, नए अनावरण किए गए गैप रोड पर एक अनोखा अनुभव आपका इंतजार कर रहा है. एक्स पर यूजर @vilakudy ने कई तस्वीरें शेयर की, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. तस्वीरों में पहाड़ों के बीच से गुजरती खूबसूरत सड़क नजर आती है. ऐसे लगता है सड़क, बादलों को छूती हुई गुजर रही है. ये नजारा सच में मन मोह लेने वाला है.
प्रकृति की खूबसूरती में खो गए यूजर्स
तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “कभी-कभी मैं चाहता हूं कि ऐसी जगहों पर और सड़कें न बनें. स्वार्थी मैं जानता हूं, फिर भी. एक अन्य ने लिखा, “मैंने दिसंबर के पहले सप्ताह में उस सड़क का इस्तेमाल किया था. हाल के दिनों में सबसे अच्छी यात्राओं में से एक.” एक अन्य यूजर ने लिखा, "लुभावनी लग रही है." एक ने लिखा, 'बिल्कुल आश्चर्यजनक लग रहा है. एक सड़क जिसके लिए मैं खुशी-खुशी टोल चुकाऊंगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं