Social Media Viral Post: सोशल मीडिया पर लोग अपनी यादों को साझा करते हैं. कई बार शेयर करने में भारी गलती कर देते हैं. अभी हाल ही में स्पाइस जेट के दो पायलटों ने भारी गलती कर दी. होली के दिन उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर में देखा जा सकता है कि वो गुजिया और कॉफी का आनंद ले रहे हैं. फ्लाइट कॉकपिट पर गुजिया और कॉफी को रखकर सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के कारण स्पाइस जेट (SpiceJet) ने दोनों पायलटों को ऑफ रोस्टर (उड़ान ड्यूटी से हटाना) कर दिया है.
इस मुद्दे पर स्पाइसजेट के अधिकारियों का कहना है कि पायलटों ने ऐसा करके फ्लाइट सुरक्षा को खतरे में डाला था. यह घटना होली (8 मार्च 2023) के दिन दिल्ली से गुवाहाटी स्पाइसजेट की फ्लाइट में हुई थी. फिलहाल इस मामले की जांच हो रही है. कॉकपिट काफी संवेदनशील क्षेत्र है. यहां जरा सी लापरवाही पर बड़ी घटना घट सकती है. ऐसे में इस तरह की तस्वीर बाहर आने से एक सवाल उठ रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्पाइसजेट एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया है कि कॉकपिट के अंदर खाने को लेकर कंपनी की सख्त पॉलिसी है. इस पॉलिसी का पालन सभी को करना है. दोनों पायलटों ने इस नियम का उल्लंघन किया है, जिसके कारण उन्हें अभी हटा दिया गया है. मामले की जांच चल रही है.
जानकारी के मुताबिक, होली के दिन जिस समय दोनों पायलट्स कॉफी-गुजिया का मजा ले रहे थे उस समय प्लेन 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. यह काफी संवेदनशील मामला है. लोगों को इससे काफी दिक्कत हो सकती है. इस मामले पर अन्य वरिष्ठ पायलटों ने बताया कि यह गैरजिम्मेदाराना है. होली इश तरह से सेलिब्रेट करना गलत है. यात्रियों को खतरे में डालना बिल्कुल गलत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं