विज्ञापन

दिल्ली–गोवा फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पीते मिला शख्स, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने कहा कि उड़ान के दौरान इस कृत्य से सहयात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई. पुलिस ने बताया कि मोपा हवाई अड्डा पुलिस थाना में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

दिल्ली–गोवा फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पीते मिला शख्स, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मोपा हवाई अड्डा पुलिस थाना में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज (एआई फोटो)
  • दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की उड़ान में एक यात्री पर टॉयलेट में बीड़ी पीने का आरोप लगा है
  • एयरलाइन ने बताया कि उड़ान के दौरान यात्री के पास लाइटर भी मिला था जिससे सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी
  • मोपा हवाई अड्डा पुलिस थाना में इस मामले में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पणजी:

दिल्ली-गोवा उड़ान के शौचालय में बीड़ी पीने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई जब दिल्ली निवासी आशीष राष्ट्रीय राजधानी से गोवा जाने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी-1625 में यात्रा कर रहा था. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा कि उड़ान के दौरान यात्री ने कथित तौर पर विमान के शौचालय में ‘बीड़ी' पी और उसके पास एक लाइटर भी पाया गया, जिससे विमान और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था.

अकासा एयरलाइन ने क्या कहा

पुलिस ने कहा कि उड़ान के दौरान इस कृत्य से सहयात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई. पुलिस ने बताया कि मोपा हवाई अड्डा पुलिस थाना में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. अकासा एयर ने घटना की पुष्टि की और कहा कि उसके चालक दल ने 'आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया.' एयरलाइन ने एक बयान में कहा, 'अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1625 में सात मार्च को एक यात्री को विमान के शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया.'

एयरलाइन ने कहा कि चालक दल ने सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं और कानून के अनुरूप 'आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया' और गोवा पहुंचने पर व्यक्ति को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com