विज्ञापन

T20 World Cup 2026 Final: ‘इंडिया की पॉलिसी जीती है, सिस्टम जीता है मेरिट जीती है...’ टीम इंडिया जीती वर्ल्डकप तो मुरीद हो गए शोएब अख्तर

Shoaib Akhtar on Team India Win T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदने के बाद 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की.

T20 World Cup 2026 Final: ‘इंडिया की पॉलिसी जीती है, सिस्टम जीता है मेरिट जीती है...’ टीम इंडिया जीती वर्ल्डकप तो मुरीद हो गए शोएब अख्तर
Shoaib Akhtar on Team India Win T20 World Cup 2026:
  • भारत की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की
  • शोएब अख्तर ने भारत की जीत को सिस्टम और मेरिट की जीत बताते हुए टीम की रणनीति की प्रशंसा की
  • अख्तर ने कोच गौतम गंभीर की चयन प्रक्रिया और खिलाड़ियों को सही समय पर मौका देने की नीति की सराहना की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shoaib Akhtar on Team India Win T20 World Cup 2026: भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत ने न केवल देशवासियों का दिल जीता है, बल्कि सरहद पार पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भी अपना मुरीद बना लिया. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदने के बाद 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और बताया कि आखिर क्यों आज भारत एक बार फिर चैंपियन बनी है. अख्तर ने साफ कहा कि यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि भारत की पॉलिसी, सिस्टम और मेरिट की जीत है.

"इंडिया का सिस्टम जीता, मेरिट जीती"

शोएब अख्तर का बयान सबसे ज्यादा चर्चा में है. अख्तर ने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कोच गौतम गंभीर की चयन प्रक्रिया तक की खुलकर तारीफ की. अख्तर ने टीम की रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने सही समय पर सही खिलाड़ियों को मौका दिया. उन्होंने विशेष रूप से संजू सैमसन का जिक्र किया और कहा कि संजू पर भरोसा जताया गया और उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजना एक बेहतरीन फैसला था.

टीम इंडिया की तैयारी पर बात करते हुए अख्तर ने कहा, "भारत सही जगह पैसा इन्वेस्ट करता है. उनके ट्रेनिंग सेंटर देखें, उनकी लैब्स और मशीनें देखें. वो अपने ग्राउंड्स और खिलाड़ियों की फिटनेस की तैयारी के लिए जिस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका नतीजा आज पूरी दुनिया के सामने है."

उन्होंने कहा, "अभिषेक शर्मा अभी बच्चा है. उसे अभी काफी कुछ सीखना है, लेकिन सैमसन परिपक्व है. आज भारत की नीति जीती है. उन्होंने बताया है कि हम ठीक सोचते हैं और सही दिशा में सोचते हैं.

'गौतम गंभीर की मेरिट वाली पॉलिसी'

शोएब अख्तर ने हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस वर्ल्ड कप स्क्वाड के लिए किसी नाम के पीछे भागने के बजाय 'मेरिट' के आधार पर खिलाड़ियों को चुना गया. अख्तर के मुताबिक "आज इंडिया की पॉलिसी जीती है, उनका सिस्टम जीता है और उनकी मेरिट जीती है. गंभीर ने दिखाया कि अगर आप सही टैलेंट को मौका देते हैं, तो रिजल्ट अच्छे मिलते हैं."

'बड़ों का सम्मान और एकता'

जीत के बाद के जश्न पर टिप्पणी करते हुए अख्तर भावुक दिखे. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में जो तालमेल दिखा, वह अद्भुत था. "मैदान पर तीनों पूर्व कप्तान एक साथ थे, वो एक-दूसरे का सम्मान कर रहे थे और एक साथ जश्न मना रहे थे. यह दिखाता है कि टीम के अंदर कितनी एकता और अपने बड़ों के प्रति कितना सम्मान है."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com