विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2024

4 साल के बच्चे के डांस पर फिदा हुए Ola के सीईओ, एक झटके में पूरी की तमन्ना, पूरे परिवार को दिया ये खास गिफ्ट

इसी वीडियो की बदौलत अब ये बच्चा अपने परिवार के साथ ओला फ्यूचर फैक्ट्री विजिट करने वाला है. जो अपने आप में बहुत सी खासियत समेटे हुए है.

Also Read in
4 साल के बच्चे के डांस पर फिदा हुए Ola के सीईओ, एक झटके में पूरी की तमन्ना, पूरे परिवार को दिया ये खास गिफ्ट
ओला-ओला डांस करते बच्चे से इंप्रेस हुए ओला के सीईओ

आगरा (Agra) के चार साल के बच्चे ने अपना एक प्यारा सा वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल (Ola CEO Bhavish Aggarwal) से एक छोटी सी रिक्वेस्ट कर डाली. हैरान करने वाली बात ये है कि बच्चे का वीडियो ओला सीईओ ने भी नोटिस किया और बच्चे की डिमांड भी बस एक ट्वीट से ही पूरी भी कर डाली. ये बच्चा है कुशनव खिरवार (Khushnav Khirwar). जिसने अपने डांस वीडियो में ओला इलेक्ट्रिक और ओला डांस बार बार बोला है. इसी वीडियो की बदौलत अब ये बच्चा अपने परिवार के साथ ओला फ्यूचर फैक्ट्री (Future Factory) विजिट करने वाला है. जो अपने आप में बहुत सी खासियत समेटे हुए है.

डांस के साथ पोस्ट किया मैसेज

अपने डांस और कुछ पिक्स के साथ इस बच्चे की ओर से ट्विटर पर मैसेज पोस्ट किया गया कि भाविष अंकल मैं हूं रॉक स्टार कुशनव, आगरा से. अपनी ओला की फ्यूचर फैक्ट्री की विजिट करवा दीजिए प्लीज. इसके बाद प्रेयर वाले हाथ का इमोजी भी पोस्ट किया और लिखा थैंक्स इन एडवांस. दिलचस्प बात ये है कि इस पोस्ट पर भाविश अग्रवाल ने भी रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा कि कुशनव आप के मूव्ज बहुत पसंद आए. ओला और उसकी फ्यूचर फैक्ट्री के लिए आपका एक्साइटमेंट देखकर बहुत अच्छा लगा. चलो तुम्हारी विजिट प्लान करते हैं. अपने पेरेंट्स को भी साथ लेकर आना ताकि वो भी मजेदार ट्रिप मिस न करें.

ऐसी है ओला की फ्यूचर फैक्ट्री

ओला की इस फ्यूचर फैक्ट्री के बारे में भाविश अग्रवाल पहले ही जानकारी दे चुके हैं. ये फैक्ट्री तमिलनाडु के कृष्णागिरी में 5 सौ एकड़ में फैली है. जो दुनिया की सबसे बड़ी व्हीकल प्लांट है. भाविश अग्रवाल ये भी ऐलान कर चुके हैं कि ये फैक्ट्री पूरी तरह से महिलाएं ही संचालित करेंगी. जिसे वजह से इसे लार्जेस्ट ऑल वूमेन फैक्ट्री इन द वर्ल्ड भी कहा जाएगा. उनके मुताबिक इस तरह महिलाएं और उनका परिवार भी आर्थिक रूप से सशक्त होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ola Ceo, Ola Future Factory, Ola CEO Bhavish Aggarwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com