विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

यहां बराक ओबामा और लियोनार्डो डिकैप्रियो के नाम से जानी जाएंगी मकड़ियां...

वैज्ञानिकों ने 'स्माइली फेस्ड' मकड़ियों की 15 नई प्रजातियों का पता लगाया है. उन्हें डेविड एटनबोरो, बराक ओबामा, मिशेल ओबामा, लियोनार्डो डिकैप्रियो और बर्नी सैंडर्स नाम दिए गए हैं.

Also Read in
यहां बराक ओबामा और लियोनार्डो डिकैप्रियो के नाम से जानी जाएंगी मकड़ियां...
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा. (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: वैज्ञानिकों ने 'स्माइली फेस्ड' मकड़ियों की 15 नई प्रजातियों का पता लगाया है. उन्हें डेविड एटनबोरो, बराक ओबामा, मिशेल ओबामा, लियोनार्डो डिकैप्रियो और बर्नी सैंडर्स नाम दिए गए हैं. इन नई प्रजातियों की खोज संबंधी यह अध्ययन लिनेन सोसायटी के जूलॉजिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है.

यह भी पढ़ें : मकड़ी और छिपकली के बाद अब गुलाबी और पीली मछली का नाम 'ओबामा' रखा गया, जानें क्यों

अमेरिका के वेरमोंट विश्वविद्यालय में प्रोफेसर इंगी आगनार्सोन का कहना है, 'इन मकड़ियों का नामकरण करते वक्त मैं और विद्यार्थी मानवाधिकार तथा जलवायु परिवर्तन के लिए लड़ने वाले लोगों, और दुनिया को बेहतर स्थान बनाने में जुटे नेताओं तथा कलाकारों को सम्मानित करना चाहते थे.'

यह भी पढ़ें : इंसान है या रबड़ : इस शख्स को रेंगता देख भूल जाएंगे सांप और मकड़ी
​ 
VIDEO:राष्ट्रपति बराक ओबामा का विदाई भाषण
इससे पहले भी अमेरिका के बराक ओबामा के नाम पर मूंगे की चट्टानों के बीच पाई जाने वाली मछली की एक नई प्रजाति का नाम रखा गया था. इससे पहले एक ट्रैपडोर मकड़ी, रंग-बिरंगी मीठे पानी की मछली, एक परजीवी बालकृमि और विलुप्त छिपकली के नाम भी ओबामा के नाम पर रखे जा चुके हैं.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barack Obama, Spider
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com