विदेश में रहने वाले कई भारतीयों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि क्या भारत लौटना सही फैसला होगा. वहां की सुविधाएं, सिस्टम और लाइफस्टाइल छोड़कर वापस अपने देश आना आसान नहीं लगता. लेकिन, एक NRI ने अपने अनुभव शेयर कर इस सोच को बदलने की कोशिश की है. उनका कहना है कि भारत लौटना उतना मुश्किल नहीं जितना लोग समझते हैं, बस थोड़े समय की एडजस्टमेंट के बाद जिंदगी और भी संतोषजनक हो सकती है.
‘भारत लौटना कोई बड़ी बात नहीं'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक NRI का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस शख्स ने अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों में IT सेक्टर और FAANG कंपनियों में काम किया है. उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा, कि भारत लौटना कोई बड़ी बात नहीं है. शुरुआत के कुछ महीनों में मुश्किलें जरूर आती हैं, लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाता है.
सिस्टम अलग है, लेकिन हर देश में दिक्कतें हैं
NRI ने बताया, कि विदेशों में भी सिस्टम को समझना आसान नहीं होता. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि कनाडा में एक बार Costco स्टोर पर उनकी कार्ड पेमेंट फेल हो गई थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई. उन्होंने कहा, कि हर देश का सिस्टम अलग होता है और हर जगह कुछ न कुछ परेशानियां होती ही हैं.
भारत में भी कुछ नियम अजीब लग सकते हैं, जैसे- PUC सर्टिफिकेट नहीं होने पर 500 रु का जुर्माना, कैब सेवाओं में अलग-अलग नियम, इंश्योरेंस सिस्टम का अलग अनुभव. लेकिन, उनका मानना है कि हर देश कहीं न कहीं थोड़ा अजीब होता है.
I returned to India. It is not a big deal. Here is why...
by u/bharat_builder in returnToIndia
बदल चुका है भारत
NRI ने यह भी कहा कि जो लोग कई साल बाद भारत लौट रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि देश अब पहले जैसा नहीं रहा. आज भारत में UPI, ऐप-बेस्ड सेवाएं और डिजिटल सुविधाएं तेजी से बढ़ी हैं. इससे जीवन काफी आसान हुआ है. इसलिए पुराने अनुभवों के आधार पर भारत को जज करना सही नहीं है.
NRI ने एक अहम सलाह दी कि विदेश से लौटने वाले लोगों को खुद को दूसरों से बेहतर नहीं समझना चाहिए. उन्होंने कहा, कि भारत में रहने वाले लोग भी उतने ही काबिल और समझदार हैं. हर किसी के अपने कारण होते हैं कि वह विदेश नहीं गया. यह सोच कि हम बाहर से आए हैं, इसलिए बेहतर हैं, गलत है और इससे एडजस्ट करना मुश्किल हो जाता है.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी और NRI की बातों से सहमति जताई. एक यूजर ने लिखा, 10 साल बाद भारत लौटने पर मेरा अनुभव भी ऐसा ही रहा. दूसरे ने कहा, यह पोस्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, विदेश में रहने से ज्यादा मानसिक दबाव होता है, भारत में अपनापन है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी, लेकिन निकल चुकी थी उसकी जान - देखे Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं