विज्ञापन

'आपके आंसू मेरे हैं': Vedanta पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल,बोले- जांच में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

Vedanta Power Plant Blast: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि पीड़ितों का दर्द उनका अपना है. जानें हादसे की पूरी डिटेल और जांच को लेकर क्या है कंपनी ने क्या कहा है...

'आपके आंसू मेरे हैं': Vedanta पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे पर भावुक हुए अनिल अग्रवाल,बोले- जांच में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
Anil Agarwal On Vedanta boiler blast: सिंहितराई प्लांट हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने केवल दुख ही नहीं जताया, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि इस हादसे की जड़ तक जाया जाएगा.

Vedanta Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को हुए एक बॉयलर ट्यूब ब्लास्ट में कई जानें चली गईं. इस दुखद घड़ी में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल खुद सामने आए हैं और उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करते हुए वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे  में प्रभावित परिवारों को अपना परिवार बताया है. उन्होंने कहा कि हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति उनके परिवार जैसा है और मामले की पूरी जांच कराई जाएगी.

अनिल अग्रवाल का भावुक संदेश: "आपका दर्द मेरा है"

हादसे की खबर मिलते ही वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) पर दुख जताते हुए लिखा, "छत्तीसगढ़ के सिंगीतराई प्लांट में हुए दुखद हादसे से गहरा दुख हुआ है.इस हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति मेरा परिवार है. आपके आंसू मेरे हैं, आपका दर्द मेरा है. हमारा पूरा सहयोग, हर तरह से आपके साथ है."

उनके इस मैसेज ने यह साफ कर दिया है कि इस दुखद हादसे से वे बेहद आहत हैं. कंपनी इस मुश्किल वक्त में कर्मचारियों के परिवारों के साथ खड़ी है.

चेयरमैन का बड़ा वादा- ‘जांच में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे'

सिंहितराई प्लांट हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने केवल दुख ही नहीं जताया, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि इस हादसे की जड़ तक जाया जाएगा. अपने बयान में उन्होंने साफ कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूरी जांच कराई जा रही है.

उन्होंने पुष्टि की है कि एक इंटरनल इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा  और हादसे के असली कारण का पता लगाने और मामले की सच्चाई सामने लाने में  कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी.

सिंहितराई वेदांता प्लांट हादसा कैसे हुआ?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को सिंगीतराई गांव में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट की एक बॉयलर ट्यूब में अचानक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना भयंकर था कि चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अन्य मजदूरों ने अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस के शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है और 22 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज रायगढ़ के अस्पताल में चल रहा है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए जांच के आदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और जो भी इस हादसे के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com