MP Board 10th Result 2026 Declared | एमपीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026
MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 11 बजे करेगा जारी, ऐसे करें चेक
MP Board Class 10 Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का परिणाम आज 11 बजे जारी कर देगा. रिजल्ट खुद सीएम मोहन यादव जारी करेंगे. इसकी जानकारी बोर्ड ने दी है. बता दें इस साल 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक चली थी. आपको बता दें कि रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
एमपीबोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड लिंक
रिजल्ट जारी होने के बाद आप इन दो ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-
- mpbse.mponline.gov.in
- mpbse.nic.in
रिजल्ट की देखने के लिए छात्र को अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा. छात्र NDTV के ndtv.com/education/results पेज से भी अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपरों की लिस्ट भी जारी की जाएगी.
MP Board High School 10th Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
"Exam/Results" लिंक पर क्लिक करें.
"MP Board 10th Result 2026" का चयन करें.
अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या (Application Number) दर्ज करें.
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करें.
कितने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए. सुचारु रूप से परीक्षा का संचालन करने के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें
- रोल नंबर
- रोल कोड
- स्कूल का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विषय का नाम
- सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक
- प्रैक्टिकल में प्राप्तांक
- कुल प्राप्तांक
- कुल अंक
- रिजल्ट का स्टेटस
- डिवीजन
Latest Board Results Stories
-
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर 100 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें
- Written by: Arti Mishra
- Education
- अप्रैल 17, 2026 11:26 am IST
Madhya Pradesh State Open School Education Board ने सुपर 100 प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर नतीजे जारी किए हैं
-
एक मार्कशीट की कीमत 'ज़िंदगी' तो नहीं ! खरगोन, मुरैना, छिंदवाड़ा में बुझे चिराग, उज्जैन में भी खुदकुशी की कोशिश
- Reported by: Lalit Jain, Shaswat Sharma , उपेंद्र गौतम, Edited by: रविकांत ओझा
- Education
- अप्रैल 16, 2026 14:28 pm IST
MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कई छात्रों द्वारा आत्महत्या की दुखद खबरें सामने आई हैं. खरगोन, मुरैना और छिंदवाड़ा की ये घटनाएं समाज में बढ़ते परीक्षा के दबाव और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.
-
MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट के बाद 10वीं-12वीं के छात्र-छात्रा ने की आत्महत्या, उज्जैन में भी छात्रा पुल से कूदी
- Reported by: Lalit Jain, Shaswat Sharma , Edited by: गीतार्जुन
- Madhya Pradesh Chhattisgarh
- अप्रैल 16, 2026 09:35 am IST
Madhya Pradesh Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का बुधवार को परिणाम आया था. इसके बाद कुछ छात्रों ने निराशाजनक रिजल्ट के बाद आत्मघाती कदम उठाया.
-
MP Topper 2026 Class 10th: अनमोल को 500 में से मिले 496 अंक, परिजन-शिक्षक बोले- 'ये तो होना ही था'
- Reported by: Dev Shrimali, Edited by: उदित दीक्षित
- Education
- अप्रैल 15, 2026 15:50 pm IST
Gwalior Anmol Goyal Topper: अनमोल गोयल के स्कूल की प्राचार्य विनीता चौहान का कहना है कि अनमोल का मेरिट में आना हम सभी के लिए कोई चौंकाने वाली बात नहीं है. सभी को पहले से अंदाजा था कि वह मेरिट में जरूर आएगा. वह हमेशा टॉप करता है.
-
MP Board Result 2026 OUT: जिलों की जंग में झाबुआ और अनूपपुर ने मारी बाजी, यहां का पासिंग पर्सेंटेज सबसे ज्यादा
- Written by: सुभाषिनी त्रिपाठी
- Education
- अप्रैल 14, 2026 20:06 pm IST
MP Board Result 2026 जारी हुआ. जानें आपके जिले का प्रदर्शन कैसा रहा? कौन सा जिला बना टॉपर और कहां हुई चूक. जिलों की पूरी मेरिट लिस्ट यहां देखें.
FAQ
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
एमपी बोर्ड ने कॉपी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और रिजल्ट आने वाले दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल या उसके आस-पास जारी किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख नहीं बताई है. जारी होने के बाद स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ अब इसे NDTV के पेज -ndtv.in/education/results पर भी देख सकेंगे.
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कितने बच्चे शामिल?
मीडिया के अनुसार इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 9,53,777 छात्र शामिल हुए हैं. इस साल प्रदेश के कुल 56 जिलों में कुल 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 कहां देख सकते हैं?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 यहां देखें-
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
https://ndtv.in/education/results
NDTV पर एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चके करें?
NDTV ने इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों की खास मदद करने के लिए एक पेज लॉन्च किया है, जहां से आप बड़ी आसानी से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
-
NDTV परिणाम - ndtv.in/education पर जाएं.
-
कक्षा 10वीं के परिणामों को दर्शाने वाले टैब का चयन करें.
-
दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
-
स्क्रीन पर परिणाम देखने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें.
अगर मैं अपना परिणाम ऑनलाइन नहीं ढूंढ पा रहा हूं तो मुझे क्या करना चाहिए?
सुनिश्चित करें कि आप सही रोल नंबर दर्ज कर रहे हैं. अगर समस्या बनी रहती है, तो सहायता के लिए अपने स्कूल या एमपी बोर्ड से संपर्क करें.