विज्ञापन

Noida vs Bengaluru: इस्त्री के दाम देखकर हैरान हुआ शख्स, कपड़े प्रेस के रेट 5 से सीधे 20 रुपये

Noida vs Bengaluru: सजिथ पई ने X पर एक पोस्ट किया कि वह हाल ही में नोएडा से बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में शिफ्ट हुए हैं. वहां के प्रेस के रेट देखकर वह हैरान रह गए. नोएडा में एक कपड़े के 5 लगते थे, लेकिन बेंगलुरु में 20 रुपये तक लगते हैं.

Noida vs Bengaluru: इस्त्री के दाम देखकर हैरान हुआ शख्स, कपड़े प्रेस के रेट 5 से सीधे 20 रुपये
Noida vs Bengaluru Ironing piece

Noida vs Bengaluru: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बेंगलुरु की महंगाई को लेकर चर्चा हो रही है. एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वह नोएडा से अभी हाल ही में बेंगलुरु शिफ्ट हुआ है. जहां उसे सबसे ज्यादा हैरानी कपड़े प्रेस के दामों को लेकर हुई है. शख्स ने अपनी पोस्ट में बताया कि नोएडा में एक कपड़े पर इस्त्री के लिए लगभग 5 रुपये लगते थे, लेकिन बेंगलुरु में इसके दाम कई ज्यादा है.

सजिथ पई ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया कि वह हाल ही में बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में शिफ्ट हुए हैं. वहां के प्रेस के रेट देखकर वह हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि नोएडा में वह एक कपड़े की इस्त्री के लिए लगभग 5 रुपये देते थे और उन्हें लगा था कि बेंगलुरु में थोड़ा ज्यादा होगा, लेकिन यहां के दाम उनकी उम्मीद से काफी ज्यादा निकले.

सजिथ पई ने लिखा, “मैं इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु शिफ्ट हुआ हूं और यहां आकर सबसे ज्यादा हैरानी मुझे कपड़े प्रेस कराने की कीमत देखकर हुई.” उन्होंने आगे बताया, “नोएडा में, जहां मैं पहले रहता था, वहां एक कपड़े की इस्त्री लगभग 5 रुपये में हो जाती थी. मुझे पता था कि यह थोड़ा कम रेट है, इसलिए मैंने सोचा था कि बेंगलुरु में थोड़ा ज्यादा होगा, लेकिन यहां इंदिरानगर में 12 से 20 रुपये प्रति कपड़ा लग रहे हैं, जो काफी ज्यादा है और मुझे देखकर हैरानी हुई.”

उन्होंने इसके पीछे एक कारण बताया कि बेंगलुरु में कई इस्त्री वाले कोयले की बजाय LPG (गैस) से चलने वाली प्रेस का इस्तेमाल करते हैं, जबकि NCR जैसे इलाकों में अभी भी कोयले वाली इस्त्री आम है. पई का कहना है, “शायद यही वजह हो सकती है कि यहां दाम ज्यादा हैं.”

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सजिथ पई की पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपने-अपने शहरों के इस्त्री के रेट शेयर किए. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इस्त्री का काम काफी मेहनत वाला होता है और इसमें ज्यादा पैसा लेना गलत नहीं है. एक यूजर ने बताया, “सूरत में सामान्य प्रेस के 10 रुपये और स्टीम प्रेस के 25 रुपये लगते हैं. यहां ज्यादातर इलेक्ट्रिक इस्त्री ही इस्तेमाल होती है. कपड़े लेने और घर पहुंचाने की सुविधा भी हफ्ते में 3 बार फ्री मिलती है.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ठाणे में साधारण इस्त्री के 7 रुपये और स्टीम प्रेस के 20 रुपये लगते हैं. एक अन्य यूजर ने कहा, “यह काम बहुत मेहनत वाला होता है. इसमें शारीरिक मेहनत और जोखिम भी होता है, इसलिए इन्हें ज्यादा पैसा देना गलत नहीं है.”

यह भी पढ़ें:- घर लौटने के लिए 14 साल बाद हमेशा के लिए छोड़ा नोएडा, शख्स ने शेयर की अपनी इमोशनल स्टोरी, वीडियो वायरल

एक और अन्य यूजर ने बताया, “ऐसा फर्क सिर्फ इस्त्री में ही नहीं, बल्कि उन सभी कामों में दिखता है जहां हाथ से मेहनत करनी पड़ती है, जैसे कार साफ करना, काम वाली बाई, कुक आदि. इन सबकी कीमत NCR में बाकी शहरों, खासकर दक्षिण भारत के शहरों से कम होती है.”

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com