विज्ञापन

मुंबई के कल्याण में बकरीद पर बवाल, नमाज के विरोध में शिवसेना के दोनों गुटों ने की महाआरती

महाराष्ट्र के कल्याण में ऐतिहासिक दुर्गाडी किले पर बकरीद की नमाज के दौरान शिवसेना द्वारा महाआरती और घंटानाद के विरोध प्रदर्शन के बाद भारी तनाव पैदा हो गया.

मुंबई के कल्याण में बकरीद पर बवाल, नमाज के विरोध में शिवसेना के दोनों गुटों ने की महाआरती
Kalyan Durgadi Fort Controversy
  • मुंबई के कल्याण में दुर्गाड़ी किले में नमाज के खिलाफ शिवसेना ने प्रदर्शन किया
  • बकरीद की नमाज के दौरान मंदिर लगभग 30मिनट के लिए बंद रहा, जिसके खिलाफ प्रदर्शन किया
  • दुर्गाड़ी किले में हर साल ईद की नमाज के समय मंदिर को बंद किया जाता है, इस वर्ष विरोध बढ़ा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुंबई के कल्याण में बकरीद के बीच भारी बवाल देखने को मिला है. कल्याण के दुर्गाड़ी किले में प्रवेश को लेकर शिवसेना के उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट ने प्रदर्शन किया. शिवसेना ने बकरीद की नमाज के बीच विरोध करते हुए महाआरती भी की. पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. पुलिस ने एक नेता को भी हिरासत में लिया है. बकरीद की नमाज के दौरान करीब 30 मिनट तक मंदिर बंद रहा था. इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.

क्यों है दुर्गाड़ी किले को लेकर विवाद?

बता दें कि दुर्गाड़ी किले में जहां नमाज अदा होती है, उसी के दूसरी ओर एक मंदिर भी है. हर साल ईद की नमाज के दौरान मंदिर को बंद किया जाता है. वहीं किले के रास्ते पर नमाज अदा होती है. लेकिन इस साल शिवसेना ने इसका विरोध किया और मंदिर जाने की बात कही थी.

Latest and Breaking News on NDTV

शिवसेना ने किया प्रदर्शन

इसी दौरान दुर्गाड़ी किला परिसर में प्रवेश करने की मांग को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट आक्रामक दिखा. लाल चौकी इलाके में ठाकरे गुट के उपनेता विजय साल्वी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और इस दौरान महाआरती भी की गई. इस दौरान भारी संख्या में शिवसैनिक मौके पर पहुंचे. लोगों के हाथ में घंटे और भगवा झंडे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी नेता को हिरासत में लिया

हंगामे के दौरान मीडिया से बात करते हुए ठाकरे गुट के नेता विजय साल्वी ने इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और प्रशासन पर हमला बोला. वहीं पुलिस ने BJP नगरसेवक महेश पाटिल को घर से ही हिरासत में ले लिया गया. बीजेपी नगरसेवक महेश पाटिल ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि सड़कों पर नमाज पढ़ना बंद कराया जाए और हिंदुओं को किले के मंदिर में प्रवेश दिया जाए. उन्होंने ऐलान किया था कि अगर प्रवेश नहीं मिला, तो भाजपा की ओर से वहां हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तोत्र का पाठ किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस ने बीजेपी नगरसेवक को हिरासत में लिया.

यह भी पढ़ें: कल्याण: बकरीद पर हंगामे की आशंका, BJP-UBT की चेतावनी-मंदिर के सामने नमाज पढ़ी तो हनुमान चालीसा से देंगे जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com