देशभर में रंग और उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस बीच ओडिशा के पुरी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नीदरलैंड से आए पर्यटक स्थानीय लोगों के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं. विदेशी सैलानियों ने इस अनुभव को अपनी जिंदगी का खास और यादगार पल बताया.
जगन्नाथ मंदिर के पास मनाई होली
यह वीडियो 3 मार्च को समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किया गया. वीडियो में पर्यटक पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के पास रंगों के साथ होली मनाते दिख रहे हैं. पर्यटक स्थानीय लोगों के साथ रंग लगाते, हंसते और त्योहार का आनंद लेते नजर आए. एक महिला पर्यटक ने कहा कि वह खुद को धन्य महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं यहां आ सकी. चारों तरफ खुश लोग दिख रहे हैं. यह जिंदगी में एक बार मिलने वाला अनुभव है. एक पर्यटक ने कहा, कि यह अनुभव बेहद भावुक और गहरा था. उन्होंने बताया कि जब चारों ओर लोग खुश होते हैं, तो वह खुशी अपने आप महसूस होने लगती है. उनके मुताबिक, यह पल कभी भुलाया नहीं जा सकता.
देखें Video:
#WATCH | Puri, Odisha: Foreign tourists celebrated the festival of Holi with great enthusiasm in Puri, near the renowned Sri Jagannath Temple. pic.twitter.com/afMX6KSwjJ
— ANI (@ANI) March 3, 2026
रंगों के साथ उत्साह और अपनापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटक एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं और स्थानीय लोगों के साथ घुलमिलकर जश्न मना रहे हैं. होली को वसंत ऋतु के आगमन और प्रेम व सद्भाव के संदेश के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भारत आकर इस त्योहार का अनुभव करना चाहते हैं.
वृंदावन से सामने आई अलग कहानी
हाल ही में ऑस्ट्रिया की एक महिला ने होली के दौरान अपना एक परेशान करने वाला अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि वृंदावन में होली खेलते समय रंगों के साथ छोटे-छोटे पत्थर उनकी आंखों में चले गए, जिससे जलन और धुंधला दिखाई देने की समस्या कई दिनों तक बनी रही. महिला ने सोशल मीडिया पर कहा कि शुरुआत में उनका अनुभव रोमांचक और खूबसूरत था, लेकिन बाद में स्थिति दर्दनाक हो गई.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: होली खेलने का ये कैसा तरीका! रंग से भरे सीमेंट मिक्सर में डालकर घुमाया, अंदर नाचता दिखा लड़का
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं