विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2020

क्या 14 फरवरी को शादी कर रही हैं नेहा कक्कड़? मम्मी-पापा को पसंद आया लड़का!

इस वीकेंड पर इंडियन आइडल (Indian Idol) में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. इस वीकेंड उदित नारायण (Udit Narayan) गेस्ट के तौर पर आ रहे हैं. उदित शो की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को टीज करते नजर आएंगे.

Also Read in
क्या 14 फरवरी को शादी कर रही हैं नेहा कक्कड़? मम्मी-पापा को पसंद आया लड़का!
क्या 14 फरवरी को शादी कर रही हैं नेहा कक्कड़?

इस वीकेंड पर इंडियन आइडल (Indian Idol) में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. इस वीकेंड उदित नारायण (Udit Narayan) गेस्ट के तौर पर आ रहे हैं. उदित शो की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को टीज करते नजर आएंगे. उदित नारायण ने बताया कि वो इस शो में इस बार खास मकसद से आए हैं. उन्होंने कहा- ''मैं नेहा कक्कड़ को अपनी बहू बनाना चाहता हूं.'' बता दें, उदित के बेटे आदित्य नारायण शो के होस्ट हैं और नेहा कक्कड़ से फ्लर्ट करते हुए दिखते हैं, जिसको फैन्स खूब पसंद करते हैं. इस बार उदित नारायण आकर नेहा का शॉक दे देते हैं.

'सपना' बन कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया नेहा कक्कड़ का मजाक, बोले- इंडिया आइडल की अर्चना पूरन सिंह... देखें Video

उदित नारायण के साथ नेहा कक्कड़ के माता-पिता भी स्टेज पर आ जाते हैं. उदित उनका भी जोरदार स्वागत करते हैं. जिस पर नेहा कक्कड़ कहती हैं कि 'एक बार मुझसे तो पूछ लेते...' जिस पर उनकी मम्मी कहती हैं, ''पूछ लिया मैंने अपने मन से रिश्ता पक्का कर दिया.''

कपिल के को-स्टार ने उड़ाया मजाक, बोले- यह मुंबई है जहां शाम तक कोई और सरकार बन रही होती है और सुबह तक...

फिर आदित्य नारायण बताते हैं कि शादी वैलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी को होगी. जिसके बाद गाना बजने लगता है कि उदित नारायण डांस करने लगते हैं.

Neha Kakkar Video: नेहा कक्कड़ को मिली जबरदस्त सफलता, तो शेयर किया धमाकेदार डांस वीडियो

आखिर में आदित्य नारायण नेहा कक्कड़ के साथ फैमिली फोटो क्लिक कराते हैं. सोनी टीवी ने प्रोमो वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे डिलीट कर दिया. वीकेंड पर इस बात का पता चलेगा कि शादी की बात सच है या फिर ये सब शो का हिस्सा है. इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है, लेकिन सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर हैं. शो के प्रोमो के आने के बाद लोगों में काफी एक्साइटमेंट हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Aditya Narayan, Indian Idol, Udit Narayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com