विज्ञापन

रोमांटिक गीत गाने वाले उदित नारायण की पत्नी का संगीन आरोप, बिना बताए निकलवा दी थी बच्चेदानी

Udit Narayan News: उदित नारायण की पहली पत्नी ने उन पर और उनके भाइयों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुपौल के महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है.

रोमांटिक गीत गाने वाले उदित नारायण की पत्नी का संगीन आरोप, बिना बताए निकलवा दी थी बच्चेदानी
Udit Narayan News: उदित नारायण की पहली पत्नी ने सिंगर पर लगाए गंभीर आरोप
Social Media
नई दिल्ली:

Udit Narayan News: मशहूर प्ले बैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार भी मामला उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है और थोड़ा संगीन भी है. दरअसल उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना नरायण झा ने सुपौल महिला थाना में उनके दो भाइयों और दूसरी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रंजना का आरोप है कि इलाज के बहाने उनका गर्भाशय निकलवा दिया गया. इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई. इलाज के नाम पर उनके साथ इस तरह की साजिश रची गई है. रंजना ने उत्पीड़न और वादाखिलाफी जैसे आरोप भी उदित नारायण पर लगाए. बीमारी और तंगहाली से परेशान रंजना ने न्याय की उम्मीद के साथ थाने का दरवाजा खटखटाया है.

उदित नारायण ने 1984 में रंजना से की थी शादी

उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना ने बताया कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को पूरे रीति रिवाज से हुई ती. शादी के कुछ समय बाद उदित अपने करियर को संवारने के लिए मुंबई चले गए. इस मुंबई और करियर के चक्कर में उनके बीच दूरी बढ़ती गई. रंजना को बाद मीडिया में आई खबरों से पता चला कि उदित ने दूसरी शादी कर ली है. जब उन्होंने इस बारे में उदित नारायण से बात की और सवाल पूछे तो उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला.

यह भी पढ़ें: सलमान खान के परिवार से पंगा, करीबी रिश्तेदार को मिली धमकी पैसे नहीं दिए तो...खुद को बताया लॉरेंस का आदमी

इलाज के नाम पर किया धोखा

रंजना झा की शिकायत में सबसे बड़ा आरोप 1996 में उनके साथ हुए  सबसे धोखा है. रंजना ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया. उनके मुताबिक वहां उनकी सहमति के बिना उनका गर्भाशय निकाल दिया गया. उन्हें इस बारे तब पता चला जब कई समय बाद वह किसी और वजह से अस्पताल पहुंचीं. रंजना इसे एक वेल प्लान्ड साजिश बताती हैं. उनका कहना है कि इस घटना ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udit Narayan Controversy, Ranjana Jha Complaint, Udit Narayan First Wife, Supaul Police Complaint, Bollywood Singer Legal Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com