सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी हाथिनी छाई हुई है, जिसकी मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है. कहते हैं आंखें दिल की जुबान होती हैं और नैना की आंखों में जैसे भोलेपन और शरारत की पूरी दुनिया बसती है. विशाल शरीर होने के बावजूद उसकी हरकतें किसी नटखट बच्चे जैसी है. कभी वह सूंड में पानी भरकर मस्ती करती है तो कभी अपनी प्यारी अदाओं से आसपास मौजूद लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है. यही वजह है कि नैना के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग उसकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.
पानी से खेलती नजर आई नैना
वायरल वीडियो में नैना मस्ती करती दिखाई दे रही है. वह टप से अपनी सूंड में पानी भरती है और फिर उसे फेंस के ऊपर से बाहर फेंक देती है. उसकी इस प्यारी हरकत को देखने वाले लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे हैं. वहां मौजूद लोग उसकी मस्ती को अपने फोन के कैमरे में कैद करते नजर आ जाएंगे.
करोड़ों लोगों तक पहुंचा वीडियो
नैना का यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर अविनाश रावत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "I think Naina loves me." इस पोस्ट को अब तक 3.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो लगातार लोगों का ध्यान खींच रहा है और हजारों यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.
कमेंट्स में दिखा लोगों का प्यार
नैना की इनोसेंस ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है. एक यूजर ने लिखा, "For sure, the prettiest Naina." वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "एक हाथी पालने के लिए क्या-क्या करना पड़ेगा?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह आपकी सबसे पसंदीदा रील है." जबकि एक और यूजर ने कमेंट किया, "Cutest and prettiest Nainnaa."
इंटरनेट की नई स्टार बनी नैना
नैना की सादगी और बचपन जैसी हरकतों ने उसे सोशल मीडिया की नई स्टार बना दिया है. लोग सिर्फ उसका वीडियो ही नहीं देख रहे, बल्कि उसकी मासूम अदाओं पर खूब प्यार भी बरसा रहे हैं. यही वजह है कि नैना इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में 1 छोटे बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए, CISF ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो
यह भी पढ़ें: 2253 नामों वाला शख्स! दुनिया के सबसे लंबे नाम का बना रिकॉर्ड, नाम पढ़ने में लगते हैं 20 मिनट से ज्यादा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं