विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2019

Railway Station पर ऐसे बन रहा था नींबू पानी, वायरल हुआ Video तो रेलवे ने लगाया प्रतिबंध

मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्र में आने वाले खानपान के स्टॉल पर नींबू पानी और शीरे से बनने वाले अन्य जूस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Railway Station पर ऐसे बन रहा था नींबू पानी, वायरल हुआ Video तो रेलवे ने लगाया प्रतिबंध

मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्र में आने वाले खानपान के स्टॉल पर नींबू पानी और शीरे से बनने वाले अन्य जूस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह निर्णय लिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि जूस साफ-सफाई का कथित रूप से ध्यान नहीं रखते हुए तैयार किया जा रहा है.

20 साल की महिला ने पहले दिया बच्चे को जन्म, एक महीने बाद फिर हुए Twins, पति रह गया हैरान

यह वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड किया था जिसमें मुंबई में कुर्ला रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति नींबू पानी बनाने के लिए एक खानपान स्टॉल पर रखे टैंक का पानी कथित तौर पर इस्तेमाल करता नजर आ रहा है. 

भारी बारिश से मची तबाही, बहा ले गई पूरा Bridge, बार-बार देखा जा रहा है दिल दहलानेवाला ये Video

देखें VIDEO:

यात्री ने मध्य रेल के ट्विटर हैंडल को यह वीडियो टैग कर दिया जिसके बाद यह सोमवार शाम में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अब मध्य रेलवे के स्टेशनों पर नींबू पानी और कृत्रिम स्वाद वाले अन्य जूस की बिक्री नहीं की जाएगी.

इस हॉस्पिटल में एक-साथ प्रेग्नेंट हुईं 9 नर्स, डॉक्टर्स हैरान और लोग बोले - मिलकर बनाया है छुट्टी का प्लान

उन्होंने बताया कि बुधवार से लागू किये गये इस प्रतिबंध में ताजा फलों से तैयार जूस को शामिल नहीं किया गया है.

(इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Kurla Railway Station, Lime Juice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com