विज्ञापन

मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को काम पर रखा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

मुंबई के एक स्टार्टअप ने 64 साल की उम्र में व्यक्ति को इंटर्न पर रखा है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया कि यह सीनियर इंटर्न अपने डेस्क पर बैठकर लैपटॉप पर काम कर रहा है.

मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को काम पर रखा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
मुंबई स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को रखा इंटर्न
Social Media

मुंबई के एक स्टार्टअप ने 64 साल की उम्र में व्यक्ति को इंटर्न पर रखा है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. मुंबई के एक स्टार्टअप फाउंडर ने बताया कि उनकी कंपनी में 64 साल के इंटर्न को शामिल करना उनकी टीम के लिए सबसे अच्छे फैसलों में से एक साबित हुआ. इस इंटर्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. हॉबी ट्राइब के फाउंडर जोशुआ सलीन्स ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. इसमें उन्होंने अपने स्टार्टअप में इस अलग तरह के इंटर्न की झलक दिखाई. वीडियो की शुरुआत में लिखा था, "POV: आपके स्टार्टअप में 64 साल का इंटर्न है".

वीडियो में दिखाया गया कि यह सीनियर इंटर्न अपने डेस्क पर बैठकर लैपटॉप पर काम कर रहा है. इसके बाद वीडियो में वह टीम सदस्यों के साथ बातचीत करते और उन्हें गाइड करते नजर आते हैं. स्क्रीन पर यह भी लिखा था कि उनके पास कंपनियां बनाने और आगे बढ़ाने का अनमोल अनुभव है, जो ऑफिस के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है. वीडियो में एक और लाइन में बताया गया कि उनका अनुभव कंपनी के काम करने के तरीके और माहौल को बेहतर बना रहा है. कैप्शन में जोशुआ सलीन्स ने लिखा, "हमारे ऑफिस में 64 साल के इंटर्न आए हैं और यह हमारे लिए अब तक का सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ है".

यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का ध्यान खींचने लगा. कई यूजर्स ने इस कदम की तारीफ की और कहा कि सीखने और अनुभव की कोई उम्र नहीं होती. कुछ लोगों ने कहा कि यह सीनियर इंटर्न मजबूरी में नहीं, बल्कि अपने जुनून और सीखने की लगन के कारण काम कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने मजाक में यह भी लिखा कि अगर सड़क पर कोई शॉर्टकट बताएं, तो उनके अनुभव पर बिना सोचे भरोसा कर लेना चाहिए.

कई लोगों को यह वीडियो 2015 की हॉलीवुड फिल्म The Intern की याद दिलाने लगा, जिसमें 70 साल का एक व्यक्ति स्टार्टअप में इंटर्न बनता है और धीरे-धीरे वहां के लोगों के लिए बेहद जरूरी मार्गदर्शक बन जाता है. कुछ यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो बिल्कुल उसी फिल्म का असली जिंदगी वाला वर्जन लगता है.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली एयरपोर्ट के T3 बोर्डिंग एरिया में सिक्योरिटी को चकमा देकर घुसा बंदर, वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Startup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com