देशभर में कोरोना का कहरा जारी है. सभी राज्यों में कर्फ्यू और लॉकडाउन की स्थिति है. कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसी स्थिति में हर जगह अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो रही है. जिसकी वजह से बहुत से मरीजों को सही समय पर उपचार न मिल पाने की वजह से उनकी जान भी जा रही है. वहीं, कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में कुछ लोग इंसानियत के लिए मिसाल बनकर लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.
इसी बीच मुंबई के मलाड में रहने वाले एक शख्स शहनवाज शेख लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं, जिन्हें ऑक्सीजन मैन के तौर पर जाना जाने लगा है. बता दें, पिछली लहर में ऑक्सीजन की कमी के चलते दोस्त की पत्नी की मौत के बाद शहनवाज ने लोगों की मदद करने का फैसला किया. उन्होंने खुद का वॉर रुम बनाया और लोगों को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम शुरू किया. इस बार भी वह लोगों की जान बचाने की अपनी मुहीम में जुटे हैं, लेकिन थोड़ा परेशान भी हैं. उनका कहना है, कि जहां पहले पूरे दिन में 50 लोग कॉल किया करते थे वहां पिछले दिनों इसकी संख्या बढ़कर 500 पर पहुंच गई है.
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
उनके साथ काफी लोग इस मुहिम में जुड़कर उनकी मदद कर रहे हैं. वो जरूरतमंद लोगों के घर तक जाकर उनकी मदद कर रहे हैं और उन्हें मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर (free oxygen cylinders) मुहैया कर रहा है. शहनवाज का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है. वो लोगों के लिए जो भी कर रहे हैं खुद से कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं