विज्ञापन

बेटी की पढ़ाई के लिए मां ने गिरवी रखे गहने, आज सफलता बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवती ने बताया कि जब उसकी पढ़ाई की फीस भरने का समय आया था, तब उसकी मां ने बिना एक पल सोचे अपने सोने के कंगन गिरवी रख दिए थे, ताकि उसकी पढ़ाई बीच में न रुक जाए.

बेटी की पढ़ाई के लिए मां ने गिरवी रखे गहने, आज सफलता बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
बेटी की पढ़ाई के लिए मां ने गिरवी रखे गहने
Social Media

बेंगलुरु की एक युवती ने बताया कि उसकी सफलता की असली वजह उसकी मां का किया गया त्याग है. अनुस्मिता ने याद करते हुए बताया कि जब उसकी पढ़ाई की फीस भरने का समय आया था, तब उसकी मां ने बिना एक पल सोचे अपने सोने के कंगन गिरवी रख दिए थे, ताकि उसकी पढ़ाई बीच में न रुक जाए. आज भी वह मानती है कि उसकी सफलता की नींव उसकी मां के उसी बलिदान पर टिकी हुई है.

अनुस्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उनकी मां ने उनकी कॉलेज की एडमिशन फीस भरने के लिए अपने सोने के कंगन गिरवी रख दिए थे. उन्होंने कहा, “मेरी मां ने फीस के लिए अपने कंगन गिरवी रख दिए. उन्होंने एक पल भी नहीं सोचा, बस कर दिया, क्योंकि वह हमेशा ऐसा ही करती हैं”.

अनुस्मिता के लिए फ्लिपकार्ट में नौकरी मिलना सिर्फ करियर की सफलता नहीं थी, बल्कि यह उनकी मां के त्याग की सच्ची कीमत साबित करने जैसा था. उन्होंने कहा, “मैं हर दिन जब फ्लिपकार्ट में काम करने जाती हूं, तो उसी के लिए जाती हूं. यह नौकरी मेरे लिए सिर्फ नौकरी नहीं है, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि मेरी मां का बलिदान बेकार नहीं गया. उस मां की बेटी, जिसने अपने गहने गिरवी रखकर मुझे पढ़ाया, आज कुछ बन पाई है”.

अनुस्मिता ने बताया कि वह अपनी जिंदगी के इस हिस्से के बारे में अक्सर सार्वजनिक रूप से बात नहीं करती हैं, लेकिन उन्हें लगा कि अब इसे कहने का सही समय है. उन्होंने अपनी मां के लिए लिखा, “आज लगा कि यह बात सबको बतानी चाहिए. मां, यह सब आपके लिए है. सब कुछ आपके लिए ही है. मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं”.

वीडियो की शुरुआत में अनुस्मिता अपनी मां को गले लगाती हुई नजर आती हैं. इसके बाद वीडियो में उनकी नौकरी और कामकाजी जिंदगी से जुड़े कुछ पल दिखाए जाते हैं, जिससे यह साफ होता है कि यह सिर्फ उनकी सफलता नहीं, बल्कि उनकी मां को समर्पित एक खास श्रद्धांजलि है. वीडियो पर लिखे टेक्स्ट में उनकी पूरी कहानी एक लाइन में बयां की गई है. “वह लड़की, जिसकी मां ने एडमिशन फीस भरने के लिए अपने सोने के कंगन गिरवी रखे थे, आज इतनी सफल हो गई कि अपनी मां के लिए सब कुछ जुटाने वाली नौकरी हासिल कर ली”.

यह भी पढ़ें:- Viral Video: सड़क पार कर रहा था शख्स, तभी भरभराकर ढह गया पहाड़, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Admission Fee, Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com