विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

सड़क किनारे Masturbate कर रहा था ऑटो ड्राइवर, महिला ने फोटो क्लिक की और...

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मंगलवार को 55 वर्षीय ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक करने आई महिला को देखकर हस्तमैथुन (Masturbate) कर रहा था.

Also Read in
सड़क किनारे Masturbate कर रहा था ऑटो ड्राइवर, महिला ने फोटो क्लिक की और...
सड़क किनारे हस्तमैथुन करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार.

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मंगलवार को 55 वर्षीय ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि वो मलाड में मॉर्निंग वॉक करने आई महिला को देखकर हस्तमैथुन (Masturbate) कर रहा था. बांगड़ नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोपी राम नरेश यादव को सड़क किनारे हस्तमैथुन (Masturbate) करते देखा.

ये भी पढ़ें: कैब का इंतजार कर रही महिला के सामने 'गंदी हरकत' करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने आरोपी की फोटो क्लिक की और मुंबई पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर भेज दी. महिला जब अगले दिन सुबह वॉक करने पहुंची तो राम नरेश यादव फिर हस्तमैथुन कर रहा था. महिला ने इस बार ऑटो ड्राइवर की नंबर प्लेट की फोटो क्लिक की और पुलिस को इसकी जानकारी दी. 

ये भी पढ़ें: JNU की विदेशी छात्रा के सामने सरेआम करने लगा 'गंदी हरकत', चढ़ा पुलिस के हत्थे

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शोभा पिसे ने कहा, "हमने उसे ट्रैक किया और आईपीसी की धारा 509 के तहत गिरफ्तार कर लिया. उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा." 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में ईएसआई अस्पताल के पास नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने शुरू की जांच

बता दें, कुछ दिन पहले भी मुंबई से ऐसी ही एक और खबर आई थी. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महिला के सामने कथित तौर पर हस्तमैथुन करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया था. घटना वाली रात आरोपी ने घर जा रही पीड़ित महिला को पहले बस स्टैंड से अपने ऑटो में खींचने की कोशिश की. लेकिन जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी ने उसी के सामने कथित तौर पर हस्तमैथुन किया. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Auto Driver Masturbate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com