विज्ञापन

दिल्लीवाले चिलचिलाती गर्मी के लिए रहे तैयार, पारा जाने वाला है 40 के पार!

दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है, पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है.

दिल्लीवाले चिलचिलाती गर्मी के लिए रहे तैयार, पारा जाने वाला है 40 के पार!
मुंबई एयरपोर्ट पर रस्सी से बंधी पेन की रिफिल
सोशल मीडिया
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. इन दिनों दिल्‍ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में पारा 35 डिग्री के आसपास है. चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव से फिलहाल लोगों को राहत मिली हुई है. हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो दिल्‍लीवालों को अब चिलचिलाती गर्मी के लिए तैयार रहना चाहिए. दिल्‍ली में आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है. 

मौसम विभाग का अलर्ट
  

दिल्‍ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के किसी भी प्रमुख मौसम केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश दर्ज नहीं की गई.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 को ‘संतोषजनक', 101 से 200 को ‘मध्यम', 201 से 300 को ‘खराब', 301 से 400 को ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है. मौसम विभाग ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: 'Right Talent, Wrong Platform'... उंगली पर फुटबॉल घुमाता नजर आया शख्स, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: 10 रुपये की फ्रूटी में हुई फोन की डील, जूस के बदले लौटाया फोन, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: गाय की गर्दन में फंस गया प्लास्टिक का ड्रम, रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Airport, Pen Refill Rope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com