विज्ञापन

चलती ट्रेन में बीमार बच्ची के लिए तुरंत मिली मेडिकल मदद, भारतीय रेलवे की तारीफ करती नहीं थक रही मां

चलती ट्रेन में बीमार हुई बच्ची को भारतीय रेलवे ने मिनटों में मेडिकल मदद पहुंचाई. मां ने वीडियो शेयर कर रेलवे की तेज और शानदार सेवा की तारीफ की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चलती ट्रेन में बीमार बच्ची के लिए तुरंत मिली मेडिकल मदद, भारतीय रेलवे की तारीफ करती नहीं थक रही मां
चलती ट्रेन में बीमार हुई बच्ची, 5 मिनट में पहुंची मदद… मां बोली- यकीन नहीं हुआ!

सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां ने भारतीय रेलवे की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे चलती ट्रेन में उनकी बीमार बच्ची को तुरंत मेडिकल मदद मिली. यह घटना 13 मार्च की है, जब वह बेंगलुरु से गुजरात की यात्रा कर रही थीं.

अचानक बिगड़ी बच्ची की तबीयत

मां, जो पेशे से एक डेंटिस्ट हैं, ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची को सहजन (ड्रमस्टिक) का सूप पिलाया था. इसके बाद बच्ची को लगातार उल्टियां होने लगीं. चलती ट्रेन में इस स्थिति को देखकर मां घबरा गईं. उन्होंने तुरंत ट्रेन के टीटीई (Train Ticket Examiner) से संपर्क किया और पूछा कि क्या ट्रेन में दवाइयों की व्यवस्था हो सकती है.

रेलवे की फुर्ती से पहुंची मदद

मां को ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन रेलवे स्टाफ ने तुरंत एक्शन लिया. जैसे ही ट्रेन हिंदूपुर स्टेशन पहुंची, वहां पहले से ही एक डॉक्टर मौजूद था. डॉक्टर ने बच्ची की जांच की और जरूरी दवाइयां दीं. खास बात यह रही कि इलाज का पूरा बिल भी दिया गया, जिससे पारदर्शिता भी बनी रही.

देखें Video:

मां ने जताया आभार

मां ने अपने वीडियो में लिखा, मैं सच में हैरान थी कि इतनी जल्दी मदद मिल गई. घबराहट से राहत तक का यह सफर मेरे लिए अविश्वसनीय था. उन्होंने आगे कहा कि, जल्दी मेडिकल सपोर्ट, सही देखभाल और पारदर्शिता के लिए भारतीय रेलवे का धन्यवाद.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 93 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने भी रेलवे की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा- जब मदद संभव होती है, भारतीय रेलवे जरूर करता है. दूसरे ने लिखा- ऐसी खबरें ही भारत की असली तस्वीर दिखाती हैं. तीसरे ने लिखा- मैं रेलवे अस्पताल में काम करता हूं, ऐसे कई इमरजेंसी केस आते हैं.

रेलवे कैसे करता है मदद?

मेडिकल इमरजेंसी के दौरान रेलवे अधिकारी अगले स्टेशन से पहले ही डॉक्टर और जरूरी सुविधाओं का इंतजाम कर देते हैं. इससे यात्रियों को समय पर इलाज मिल पाता है. 

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 12 लाख कमाने वाली महिला ने 65 लाख की नौकरी के लिए किया अप्लाई, रिजेक्ट होने पर किया सेलिब्रेट, जानिए क्यों?

लोन लेकर खरीदा था पहला फ्लाइट टिकट, अब Microsoft में है बड़ा नाम, भारतीय महिला की कहानी वायरल

8वीं पास शख्स का कमाल! जुगाड़ से बना डाला 'विश्वगुरु चूल्हा', 30 मिनट में 25 लोगों का खाना हो जाता है तैयार

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways Medical Help, Train Emergency India, Baby Sick Train Help
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com