West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज आएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी जिसके बाद धीरे-धीरे तस्वीर शीशे की तरह साफ हो जाएगी. सीएम ममता बनर्जी के लिए यह किसी लिटमस टेस्ट से कम नहीं है. बीजेपी भी इस बार फुल तैयारी के साथ आई है. 294 विधानसभा सीटों वाला बंगाल किसे अपना नया सीएम चुनेगा,यह फैसला 23 और 29 अप्रैल को मतपेटी में कैद वोटों से हो गया है. बस उस फैसले का इंतजार है जब यह पता चल जाएगा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ताज पहनेगी या ममता बनर्जी कोई खेला कर जाएंगी. एनडीटीवी हिंदी के साथ जुड़े रहिए और देखते रहिए रिजल्ट की पल-पल की अपडेट
West Bengal Chunav Result LIVE: भवानीपुर सीट पर बवाल, काउंटिंग सेंटर के बाहर भिड़े टीएमसी-बीजेपी
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने में अभी समय है पर उससे पहले हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर पर टीएमसी और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गए. काउंटिंग सेंटर के बाहर दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
West Bengal Chunav Result LIVE: वोटिंग के बाद क्या नतीजे भी चौंकाएंगे, इंतजार सिर्फ इसका है
इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को रिकॉर्ड मतदान हुआ था. दोनों चरणों में औसत मतदान प्रतिशत 93 फीसदी तक पहुंच गया, जो आजादी के बाद राज्य में सबसे अधिक बताया जा रहा है. देशभर में सबसे ज्यादा मतदान का पिछला रिकॉर्ड त्रिपुरा के नाम है. 2013 विधानसभा चुनाव में 91.82 फीसदी मतदान हुआ था.
West Bengal Election Results 2026 LIVE: काउंटिंग से पहले क्या है तैयारियां, वीडियो में देखिए
VIDEO | West Bengal Poll Results 2026: Security arrangements in place outside the strong room in Baharampur ahead of counting of votes.#WestBengalPollResults2026#Results2026WithPTI#AssemblyElectionResults2026
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(Full video available on https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/XpZ07gYNC2
West Bengal Election Results LIVE:सतर्क रहें, रात भर जागते रहें... परिणाम से पहले आधी रात सीएम ममता का पोस्ट
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम से पहले आधी रात सीएम ममता बनर्जी ने एक एक्स पोस्ट किया है. ममता बनर्जी ने लिखा कि सतर्क रहें,निगरानी रखें,रात भर जागते रहें,शिकायत दर्ज कराएं.मुझे अलग‑अलग जगहों से खबरें मिल रही हैं कि जानबूझकर बिजली कटौती (लोड‑शेडिंग) की जा रही है. हुगली के सेरामपुर,नदिया के कृष्णनगर,बर्धमान के आउसग्राम से लेकर कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसे मामले सामने आए हैं,जहां चरणों में बिजली काटी जा रही है,सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गाड़ियों की आवाजाही हो रही है.मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं जिस तरह मैं खुद पूरी रात जागकर हर गतिविधि पर नजर रख रहा हूं,आप भी पूरी रात जागिए और स्ट्रॉन्ग रूम में रखे जनता के वोटों की रक्षा कीजिए.अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति बनती है,तो मौके पर इकट्ठा हों,तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग करें. यह सब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर किया जा रहा है.
সতর্ক থাকুন। পাহারা দিন। রাত জাগুন। অভিযোগ করুন।
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 3, 2026
বিভিন্ন জায়গা থেকে খবর পাচ্ছি, পরিকল্পিতভাবে লোডশেডিং করে দেওয়া হচ্ছে। হুগলির শ্রীরামপুর, নদীয়ার কৃষ্ণনগর থেকে বর্ধমানের আউশগ্রাম, কলকাতার ক্ষুদিরাম অনুশীলন কেন্দ্রে এরকম ঘটনা সামনে এসেছে যেখানে দফায় দফায় লোডশেডিং করা হচ্ছে,…