विज्ञापन

UP IAS Transfer: यूपी में 38 आईएएस के तबादले, इस्‍तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही को भी म‍िली पोस्टिंग 

उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार रात 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया, जिसमें देवरिया, जौनपुर और मुरादाबाद सहित 8 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं. इसके साथ ही चर्चित अधिकारी रिंकू सिंह राही को जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है और कई अधिकारियों को शासन में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

UP IAS Transfer: यूपी में 38 आईएएस के तबादले, इस्‍तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही को भी म‍िली पोस्टिंग 
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर आठ जिलों के जिलाधिकारियों को नया पदभार सौंपा है
  • मधुसूदन हुल्गी को देवरिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया जबकि अन्य जिलों में भी नए डीएम नियुक्त किए गए हैं
  • रिंकू सिंह राही को जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया जो तकनीकी इस्तीफा वापस लेने के बाद हुआ है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 38 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ सहित कुल आठ जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं.

इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव मधुसूदन हुल्गी को देवरिया का नया डीएम बनाया गया है. वहीं, सैमुअल पाल एन को जौनपुर, आनंद वर्धन को मऊ और गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज की कमान सौंपी गई है. संतोष कुमार शर्मा अब फिरोजाबाद के डीएम होंगे, जबकि राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद और अंकित खंडेलवाल को संभल का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है.

रिंकू सिंह राही की नई तैनाती

इस तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम रिंकू सिंह राही का है. तकनीकी इस्तीफा वापस लिए जाने के बाद, उन्हें जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है. इससे पहले वह राजस्व परिषद से संबद्ध थे.

अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

जिलों के कप्तानों के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है. मुरादाबाद के निवर्तमान डीएम अनुज सिंह और देवरिया की निवर्तमान डीएम दिव्या मित्तल को शासन में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही लखनऊ और गोरखपुर सहित कई शहरों के नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष भी बदले गए हैं. सी इंदुमती को निदेशक महिला कल्याण तथा वंदना वर्मा को विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास के पद पर भेजा गया है.

मऊ के नए जिलाधिकारी बने आनंद वर्धन, प्रवीण मिश्र का तबादला

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मऊ जनपद में नए जिलाधिकारी की नियुक्ति की है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष रहे आईएएस आनंद वर्धन को मऊ की कमान सौंपी गई है, जबकि वर्तमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र का तबादला प्रदेश मुख्यालय कर दिया गया है. इस बदलाव को जिले की प्रशासनिक सक्रियता और विकास कार्यों को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

नए डीएम का परिचय: शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन मऊ के नए जिलाधिकारी होंगे. इससे पूर्व वे गोरखपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे. उन्होंने नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक आनंद वर्धन को उनके प्रशासनिक अनुभव और शहरी विकास परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है.

प्रवीण मिश्र का स्थानांतरण: मऊ के निवर्तमान जिलाधिकारी और 2012 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीण मिश्र को अब प्रदेश मुख्यालय में विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पद पर भेजा गया है. उन्होंने जनवरी 2024 में मऊ का कार्यभार संभाला था. सूत्रों के अनुसार, उनके कार्यकाल में राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी और जनसुनवाई में सुस्ती को लेकर जन-असंतोष की खबरें शासन तक पहुँची थीं.  

उत्तर प्रदेश आईएएस तबादला सूची

  1. मधुसूदन हुल्गी: जिलाधिकारी, देवरिया
  2. सैमुअल पाल एन०: जिलाधिकारी, जौनपुर
  3. आनन्द वर्धन: जिलाधिकारी, मऊ
  4. गौरव सिंह सोगरवाल: जिलाधिकारी, महाराजगंज
  5. संतोष कुमार शर्मा: जिलाधिकारी, फिरोजाबाद
  6. राजेंद्र पेंसिया: जिलाधिकारी, मुरादाबाद
  7. अंकित खंडेलवाल: जिलाधिकारी, संभल
  8. अभिषेक पाण्डेय: जिलाधिकारी, प्रतापगढ़
  9. शिव सहाय अवस्थी: मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
  10. अनुज सिंह: विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
  11. अभिनव गोपाल: उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
  12. अजय जैन: नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर
  13. डा० अल्का वर्मा: विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा रजिस्ट्रार, फर्म, चिट्स एवं सोसायटी
  14. निधि बंसल: निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें
  15. डा० दिनेश चन्द्र: विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग
  16. प्रवीण मिश्रा: विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग
  17. रमेश रंजन: अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश
  18. दिव्या मित्तल: विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
  19. चन्द्र शेखर: विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
  20. नेहा जैन: प्रबंध निदेशक, केस्को
  21. समीर: विशेष सचिव, आई०टी० एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यू०पी०डेस्को
  22. सी० इन्दुमती: निदेशक, महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम
  23. डा० वन्दना वर्मा: विशेष सचिव, चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक, राज्य चीनी निगम
  24. संतोष कुमार वैश्य: नगर आयुक्त, नगर निगम, आगरा
  25. राजेंद्र सिंह-II: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
  26. प्रेम प्रकाश सिंह: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
  27. अंकुर कौशिक: उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण
  28. अवनीश सक्सेना: विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग
  29. हरिकेश चौरसिया: सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
  30. मदन सिंह गब्याल: विशेष सचिव, आयुष विभाग
  31. सान्या छाबड़ा: अपर आयुक्त, राज्य कर, कानपुर प्रथम
  32. प्रफुल्ल कुमार शर्मा: मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ
  33. नेहा ब्यादवाल: मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई
  34. आलोक प्रसाद: मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर
  35. कुमार सौरभ: मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद
  36. दयानन्द प्रसाद: मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा
  37. जुहेर बिन सगीर: विशेष सचिव, एन०आर०आई० विभाग
  38. रिंकू सिंह राही: संयुक्त मजिस्ट्रेट, जालौन 
     

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में  62 आईपीएस का तबादला, देर रात पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, देखें पूरी सूची

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com