मां तो बस मां ही होती है. ये रिश्ता ही कुछ ऐसा है. जिसमें अमीरी गरीबी, सुख सुविधा, आराम, लग्जरी किसी चीज का कोई फर्क नहीं पड़ता. मां का प्यार और मां का आंचल ही चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी होता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो मां और बेटे के ऐसे ही प्यार भरे रिश्ते की झलक दिखा रहा है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो बिना मुस्कुराए उसे स्क्रॉल कर ही नहीं सकता. शायद इसलिए इस वायरल वीडियो पर लोग भी जम कर प्यार बरसा रहे हैं.
मां और बेटे का प्यार
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में एक मां और एक बेटा नजर आ रहा है. गरीबी का आलम ये है कि मां और बेटे सड़क पर ही बैठे हैं. पेड़ की छांव में सुकून के जो कुछ पल मिले हैं उसमें दोनों का एक दूसरे के साथ खेलना जारी है. मां बहुत प्यार से अपने बेटे को थपथपा रही है. कभी पेट पर थपथपाती है तो कभी पैर पर. और, मां के इस प्यार भरे स्पर्श से बेटे की खुशी उसकी हंसी से ही जाहिर हो जाती है. जो मां के हर एक्शन पर हंस हंस कर खुशी जता रहा है. इस प्यार भरे वीडियो को अब तक 1.4 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं.
आप भी देखिए ये वीडियो
कितना क्यूट है वीडियो...
इस वीडियो ने नेटिजन्स का दिल भी जीत लिया है. जिसे देखकर यूजर्स इस लम्हे को सबसे खूबसूरत बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जगह जरूरी नहीं होती, खुशियां जरूरीह ती हैं. एक यूजर ने लिखा कि भले ही मां गरीब हो लेकिन मां का प्यार कभी खत्म नहीं होता. एक यूजर ने लिखा कि ये वीडियो कितना क्यूट है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि दुनिया में सबसे बड़ा योद्धा मां ही होती है. कुछ लोगों ने इस वीडियो को ब्लेसिंग बताया तो कुछ न हार्ट के इमोजी शेयर कर प्यार दिखाया है.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
यह भी पढ़ें: 'सर्जरी के दिन भी काम करो'... बॉस की डिमांड से परेशान एम्प्लॉय की कहानी वायरल, लोगों ने कहा- शिकायत कर दो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं